स्पाइसजेट विमान का पहिया अचानक गिरा, मुंबई की उड़ान पर सवार 75 यात्री डरे

मुंबई
गुजरात के कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान के साथ शुक्रवार को हादसा हो गया। विमान के उड़ान भरते ही एक पहिया टूटकर नीचे जमीन पर गिर गया। फ्लाइट में 75 लोग सवार थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि विमान मुंबई में सुरक्षित लैंड कर गया। पहिए के नीचे गिरने की जानकारी कांडला एटीसी ने दी, जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। शाम तकरीबन चार बजे विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

पहिए के जमीन पर गिरते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को मुंबई के रनवे पर लैंड कराया। शाम पांच बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई, ताकि विमान को किसी भी तरह सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, ''12 सितंबर को, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया।''

उन्होंने आगे कहा, ''विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया। सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।'' वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, "कांडला एटीसी ने कुछ गिरता हुआ देखा। उड़ान के बाद, उन्होंने पायलट को इसकी जानकारी दी और एटीसी जीप को गिरी हुई चीज लाने के लिए भेजा गया।''

जब एटीसी की टीम वहां पहुंची तो मेटल के छल्ले और एक पहिया जमीन पर पाया गया। जमीन पर गिरे पहिए और एक मेटल के धातू की तस्वीर भी सामने आई है। विमान का पहिया एयरपोर्ट में हरी घास पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि मेटल के धातू को संभवत: एटीसी से जुड़े किसी शख्स ने हाथों से पकड़ा हुआ है।

पिछले दिनों, सिंगापुर जाने वाले एअर इंडिया के एक विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी। विमान में सवार 200 से अधिक यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा था, जब केबिन में तापमान की समस्या के कारण पहले उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया और फिर करीब छह घंटे की देरी के बाद उड़ान भरी गई। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित उड़ान संख्या एआई2380 को बुधवार रात लगभग 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी। एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली से सिंगापुर जाने वाली उड़ान संख्या एआई2380 में प्रस्थान से पहले केबिन कूलिंग संबंधी समस्या के कारण देरी हुई।

 

More From Author

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का 31वाँ स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग को मिला FSAI का सर्वोच्च सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.