राजीव सिंह बने “स्टेट कनेक्ट सेंटर” के प्रभारी

भोपाल,

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह को स्टेट कनेक्ट सेंटर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता के बीच सहज संवाद स्थापित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

 पटवारी ने कहा
"कांग्रेस संगठन में हर जिम्मेदारी सेवा और समर्पण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि राजीव सिंह अपनी सक्रियता और अनुभव से कनेक्ट सेंटर को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता के बीच संवाद का एक मज़बूत सेतु बनाएंगे।"

इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

More From Author

सरगुज़ा प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विभाग चलाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.