वर्षों पुराना विवाद खत्म, हनुमानगढ़ ​के नेठराना में ग्रामीणों की बरसों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर बना किसानों के लिए समाधान का जरिया
 
जयपुर

हनुमानगढ़ जिले के भादरा स्थित न्यांगल में लगे ग्रामीण सेवा शिविर में नेठराना के किसानों की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।  नेठराना गांव में 12 किसानों के बीच 55 किला भूमि के बंटवारे को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इसमें चक 1 बारानी नेठराना, 7 एनटीआर और 8 रास्तों की भूमि सम्मिलित थी। आपसी असहमति और मनमुटाव के चलते यह प्रकरण लंबे समय से लंबित था और किसानों के बीच तनाव का कारण बना हुआ था।

गुरुवार को आयोजित शिविर में पटवारी ने संपूर्ण अभिलेखों व नक्शों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट की। शिविर प्रभारी और पटवारी ने किसानों से संवाद कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया। शिविर में तहसीलदार श्री धर्मेंद्र जांदू ने सभी पक्षों की बातें धैर्यपूर्वक सुनी और सहमति बनवाकर खातेदारी भूमि का निष्पक्ष विभाजन करवाया।

इस समाधान से न केवल सभी 12 काश्तकारों को उनका न्यायसंगत हिस्सा मिला बल्कि गाँव में वर्षों से चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया। साझा उपयोग की भूमि और रास्तों का भी व्यवस्थित निर्धारण कर दिया गया।

लाभार्थी किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। शिविर में विधायक श्री संजीव बेनीवाल ने ग्रामीणों को इस अभियान का उद्देश्य और उपयोगिता समझाई तथा कहा कि किसी भी पात्र का कोई भी कार्य बकाया नहीं रहना चाहिए, चाहे, फॉलो अप शिविर लगाकर उन्हें लाभान्वित करें।  

More From Author

इज़राइल का गाजा पर टोटल वार: नेतन्याहू बोले– पूरा दम लगाओ, हर हाल में जीतना है

स्वदेशी अपना कर मध्यप्रदेश को समृद्ध और देश को आत्मनिर्भर बनाकर बने देशभक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.