व्रत में रहना है फिट? ट्राई करें साबुदाने की खिचड़ी

साबुदाना व्रत-त्योहारों पर खूब खाया जाता है। साबुदाने की डिशेज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। उपवास के दौरान इन्हें खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिसके कारण कमजोरी महसूस नहीं होती। वैसे तो इससे कई डिशेज बनाई जा सकती हैं, लेकिन साबुदाने की खिचड़ी बनाना सबसे आसान है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री :

    साबूदाना- 1 कप
    मूंगफली- 1/2 कप
    घी या तेल- 2-3 बड़े चम्मच
    जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
    हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
    कड़ी पत्ता- 7-8
    सेंधा नमक- स्वादानुसार (व्रत के लिए) या सादा नमक
    काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    आलू- 1 (उबला और कटा हुआ)
    नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
    हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

विधि :

    सबसे पहले साबूदाने को धोकर 3-4 घंटे के लिए या रात भर पानी में भिगो दें। ध्यान रखें कि साबूदाना बस पानी में डूबा रहे, ज्यादा पानी न डालें। भीगने के बाद साबूदाना नरम और खिला-खिला हो जाएगा।
    अब एक पैन में मूंगफली को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर इसका छिलका हटा दें और दरदरा पीस लें।
    एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें। अब हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें।
    अगर आप आलू डाल रहे हैं, तो उबले हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    भीगे हुए साबूदाने, दरदरी पिसी हुई मूंगफली, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
    अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि खिचड़ी चिपके नहीं। जब साबूदाना पारदर्शी हो जाए तो गैस बंद कर दें।
    गैस बंद करने के बाद इसमें नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
    स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है। इसे दही के साथ गरमागरम परोसें।

 

More From Author

VHP का विवादित फैसला: सिर्फ हिंदुओं को गरबा में प्रवेश, केंद्रीय मंत्री अठावले ने चेताया

सड़क पर बिखरे नए ट्रॉली बैग: रायपुर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा सुराग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.