हार के ग़म में या मस्ती में? पाकिस्तान में टीवी तोड़ने का नया चलन

नई दिल्ली
शुरुआत निराशा से हुई थी। हार के गम में हुई थी। अपनी टीम के प्रति गुस्से में हुई थी। बहुत ज्यादा उम्मीद लगा लेने के बाद छन्न से उसके चकनाचूर होने से हुई थी। लेकिन वो शुरुआत अब सिलसिला है। अब तो जैसे दस्तूर है। हम बात कर रहे हैं भारत के साथ क्रिकेट मैचों में पाकिस्तान में टीवी तोड़े जाने की। भारत की लगातार श्रेष्ठता से टीवी चैनलों के दौर में जो चीज दस्तूर बनी थी, अब सोशल मीडिया के दौर में जैसे पर्व बन गया है। अब तो पाकिस्तानी खुद के एंटरटेनमेंट के लिए ही टीवी तोड़ने लगे हैं। उनकी टीम अपने खेल से एंटरटेन नहीं कर पाती तो फैन टीवी तोड़ने का वीडियो और रील बनाकर खुद ही खुद को मजे देने लगे हैं।

पाकिस्तान में भारत के खिलाफ मैच में के दौरान या बाद में टीवी तोड़ने की इस रस्म या दस्तूर की नींव तो सचिन तेंदुलकर के जमाने में ही पड़ गई थी। ब्लैक ऐंड वॉइट टीवी, डिब्बे वाली कलर टीवी के दौर में। तब से टीवी बहुत बदल गई। डिब्बे जगह एलसीडी टीवी आई। फिर एलईडी आई। फिर स्मार्ट टीवी का दौर शुरू हुआ। टीवी इतनी बदल गई लेकिन अगर कुछ नहीं बदला तो वो पाकिस्तान में भारत के साथ मैच के दौरान उन टीवी का तोड़ा जाना। डब्बे और बक्से वाली ब्लैक एंड वाइट भी टूटी। डब्बे वाली रंगीन टीवी भी टूटी। अब स्मार्ट टीवी भी टूट रही हैं। अब तो पाकिस्तानी मजे के लिए ही टीवी तोड़ देते हैं क्योंकि उनकी टीम तो अपने प्रदर्शन से मजा देने से रही।

इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान अब तक दो बार भिड़ चुकी है। दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को रगड़-रगड़ कर, धो-धोकर पीटा है। रविवार को सुपर-4 के मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की जैसे धुनिया रूई को धुनता है। शर्मा ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के ओवररेटेड तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का जैसे मनोबल ही तोड़ दिया। पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा।

अभिषेक शर्मा ने ऐसी धुनाई की कि पाकिस्तानी फैन जैसे सदमे में आ गए। सोशल मीडिया पर इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी पहना एक शख्स टीवी तोड़ देता है। गुस्से में वह और सामानों की तोड़फोड़ की कोशिश करता है लेकिन उसके साथी उसे रोक लेते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़ी स्क्रीन वाली टीवी पर भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा है। अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी गेंदबाजों की ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे होते हैं। इसी दौरान जैसे ही वह एक सिक्स जड़ते हैं, पाकिस्तानी फैन ने वहां रखी एक छोटी टीवी को तोड़ देता है। तभी वहां मैच देख रहे उसके बाकी साथी तेजी से लपकते हुए उसे काबू में करते हैं। बाद में वह निराश होकर, मुंह लटकाकर वही बैठ जाता है।

बड़ी टीवी के बजाय छोटी टीवी को तोड़ना तो यही दिखाता है कि जैसे जानबूझकर वीडियो बनाने के लिए ऐसा किया गया है। लेकिन इससे आप पाकिस्तानी फैंस की हताशा, निराशा और कुंठा के स्तर का अंदाजा भी लगा सकते हैं कि अब वे रील तक के लिए टीवी तोड़ दे रहे। भारत के खिलाफ मैच में उनके खिलाड़ी उनका मनोरंजन नहीं कर पा रहे तो बेचारे खुद ही खुद का मनोरंजन करने लग गए हैं टीवी तोड़कर। जैसे टीवी तोड़ना आक्रोश से ज्यादा मनोरंजन की चीज हो गई है, जैसे उसका चकनाचूर होना नियति बन गई हो। जैसे पाकिस्तान में टीवी का टूटना पाकिस्तानियों के लिए पर्व हो गया हो।

 

More From Author

प्रदेश के सबसे लंबे ब्रिज से झांकना अब नहीं चलेगा! हाईकोर्ट ने दिए निगरानी के आदेश, अधिवक्ता अलका सिंह ने उठाया मुद्दा

मिशन शक्ति: मत्स्य पालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीरा सिंह, अपने साथ 10 अधिक लोगों को दे रही रोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.