गुलाम के प्रदर्शन में हिंसा भड़की, जम्मू-कश्मीर में दो घायल हुए और मौतें

नई दिल्ली
सोमवार को गुलाम जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ तेज विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 'मौलिक अधिकारों के हनन' के मुद्दे पर अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में गुलाम जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। विरोध प्रदर्शन के बाद बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई।

प्रदर्शनकारियों की 38 मांगें
प्रदर्शनकारियों की 38 मांगें हैं, जिनमें पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओके) विधानसभा की 12 सीटों को समाप्त करना भी शामिल है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि इससे प्रतिनिधि शासन कमजोर होता है।

इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं निलंबित
बता दें कि गुलाम जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं निलंबित रहीं। पब्लिक एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि वह जल्द ही एक बड़ी रैली का आयोजन करेंगे।

यूएनएचआरसी में भी जिक्र
हाल ही में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की 60वीं बैठक में भी गुलाम जम्मू-काश्मरी का जिक्र किया गया था, जिसमें बताया गया था कि यहां के लोग पाकिस्तान सरकार के आतंकी एजेंडे के कारण काफी पीड़ित हैं।

 

More From Author

भोपाल में मंच से कहा—’गैर‑हिंदुओं से प्रसाद मत खरीदो, मिले तो उन्हें सबक सिखाओ’ : साध्वी प्रज्ञा की टिप्पणी.

नशीले पदार्थों के खिलाफ कोस्टगार्ड का कड़ा एक्शन, 1638 जहाजों से 38,000 करोड़ की जब्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.