चांद की तलाश: करवा चौथ पर कौन से शहरों में पूरा होगा व्रत समय पर

हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर जीवन, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है।

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। चंद्रमा के निकलने से कुछ घंटे पहले शाम को करवा माता की पूजा शुरू होती है, जहां पर सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ एकत्रित होकर पूजा करते हैं। पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनती है। फिर चांद के निकलने पर छलनी से दर्शन करते हुए चंद्र देव की पूजा की जाती है।  

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

 करवा चौथ 2025 शुभ तिथि
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस पर्व का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।
 
करवा चौथ 2025 पूजा शुभ मुहूर्त
10 अक्तूबर को करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस तरह से पूजा के लिए कुल अवधि 01 घंटा 9 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय
करवा चौथ पर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय दिल्ली शहर को मानक मानते हुए रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

आपके शहर में चंद्रोदय का समय
दिल्ली                रात 08:13
नोएडा                रात 08:13
गुरुग्राम              रात 08:14
गाजियाबाद         रात 08:11

आपके शहर में चंद्रोदय का समय
चंडीगढ़             रात 08:08
लुधियाना           रात 08:11
अमृतसर           रात 08:14
शिमला              रात 08:06

आपके शहर में चंद्रोदय का समय
मेरठ                  रात 08:10
आगरा                रात 08:08
पटना                 रात 07:48
देहरादून             रात 08:04

आपके शहर में चंद्रोदय का समय
जयपुर                 रात 08:22
मुंबई                   रात 08:55
बेंगलुरु                रात 08:48
रांची                   रात 07:52

आपके शहर में चंद्रोदय का समय
भोपाल              रात 08:26
इंदौर                रात 08:33
ग्वालियर            रात 08:15
उज्जैन                रात 08:33

देश के इन शहरों में समय पर दिखेगा चांद

    मुंबई              
    कोलकाता   
    जम्मू                   
    देहरादून  
    शिमला                
    जयपुर
    लखनऊ              
    कानपुर
    इंदौर                  
    भोपाल
    चेन्नई                
    बेंगलुरु   

 देश के इन शहरों में चांद के निकलने पर हो सकती है देरी

    दिल्ली          
    नोएडा             
    चंडीगढ़             
    पंजाब                
    लुधियाना           
    पटना                  
    रांची                  
    प्रयागराज             
    अहमदाबाद  

 

More From Author

नोबेल पुरस्कार की दौड़ में कमजोर पड़े ट्रंप, आत्मविश्वास में भी दिखी कमी

अंता विधानसभा उपचुनाव में वरिष्ठ मतदाताओं को मिलेगी सुविधा, पोस्टल बैलेट से कर पाएंगे मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.