फिरकी के जाल में फंसे कैरेबियाई बल्लेबाज, कुलदीप यादव ने मैच पलटा भारत के हक में

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। जॉन कैम्पबेल के बाद शे होप ने शतक जड़ दिया है। उनके बल्ले से 8 साल बाद शतक निकला है। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने भारत पर लीड भी हासिल कर ली है। चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा। यह इस सीरीज का पहला सेशन है जो वेस्टइंडीज ने जीता है। दिन के पहले घंटे में ही जॉन कैम्पबेल ने शतक जड़ा। वह 23 साल बाद भारत में शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के पहले ओपनर बने। यह उनके करियर का भी पहला शतक है। इस सेशन में वेस्टइंडीज ने एक ही विकेट गंवाया।

वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार
ग्रीव्स ने मोहम्मद सिराज को चौका लगा वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया है। वेस्टइंडीज क्या यहां से 400 तक पहुंच पाएगा? उनकी बैटिंग को देख यह काम थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

कुलदीप यादव का कहर
कुलदीप यादव ने पीयर को अपने जाल में फंसा वेस्टइंडीज को 7वां झटका दे दिया है। वेस्टइंडीज की टीम अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है। उनके पास अभी 28 रनों की ही बढ़त है।

More From Author

गोवत्स द्वादशी से शुरू हुआ दीपोत्सव का पंच पर्व, देखें पूजन विधि और शुभ समय

24 महीने बाद घर लौटे इजरायली बंधक, हमास ने छोड़े 7 लोग; रिहाई के बाद क्या बदलेगा हालात का रुख?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.