घर में करें वास्तु अनुसार बदलाव, रुक जाएगी पैसों की बर्बादी

अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाते, जिसका एक कारण वास्तु दोष का भी माना जाता है।

दिशाओं का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है और इससे संबंधित कुछ नियम भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से संबंधित चीजों को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए जैसे बोरिंग, फाउंटेन या फिर पानी की टंकी आदि। इसी के साथ उत्तर दिशा में धन या तिजोरी को रखने से भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं, वास्तु के मुताबिक घर की पूर्व दिशा को जितना हो सके हमेशा खाली रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को भी खाली और साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही पृथ्वी तत्व को मजबूत करने के लिए आप इस जगह पर भारी लकड़ी का फर्नीचर रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से फिजूल खर्चों पर रोक लग सकती है। इन दिशाओं में ये छोटे-छोटे बदलाव करने पर आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।

इन गलतियों लग सकता है वास्तु दोष
अगर आप कुछ वास्तु नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे भी धन की बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के ठीक सामने बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इसी के साथ घर में कभी भी खराब घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

यह भी धन खर्च का कारण बन सकती है। इन सभी नियमों की अनदेखी करने पर भी व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

More From Author

दिल्ली टेस्ट का क्लाइमैक्स बाकी, भारत को जीत के लिए चाहिए 58 रन

नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का शुभारंभ: अमित शाह ने कहा, न्याय तक पहुंचेगा पारदर्शी मार्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.