सोने-चांदी के वायदा भावों में तेजी, जानें आज के ताजे दाम

इंदौर 

 रिकॉर्ड ऊंचाई से बड़ी गिरावट के बाद आज सोने-चांदी के वायदा भावों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। दोनों की कीमतें तेजी के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव करीब ₹1,22,790 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव लगभग ₹1,46,273 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी तेजी के रुख के साथ ट्रेड हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,114.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस  4,065.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 30.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,096.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.14 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.68 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की तेजी के साथ 47.99 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

 

More From Author

मरवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, विधायक प्रणव मरपच्ची के परिवार से मुलाकात

रूस के मुख्य गैस प्लांट पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, सप्लाई में बड़ा व्यवधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.