यूपी में शुरू होगी CM जनता सेवा बस, सस्ते किराए के साथ मिलेगी बेहतर सुविधा

रायबरेली
जिले के ग्रामीण अंचलों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन निगम द्वारा डिपो से छह मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें संचालित किए जाने का रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत संचालित बसों में यात्रियों को किराए में 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी, जिससे ग्रामीण यात्रियों को सुलभ और किफायती यात्रा मिल सकेगी।

अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों की बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि दौलतपुर-भोजपुर-रायबरेली, धानीखेड़ा-रायबरेली, धई-रायबरेली -फतेहपुर, सिरसाघाट-गुरूबख्सगंज-लालगंज-रायबरेली, मांझगांव-हलोर-महराजगंज-रायबरेली-परसदेपुर-छतोह-नसीराबाद व सरेनी-महरानीगंज-रघुराजसिंह-खीरो-गुरूबख्सगंज-रायबरेली मार्ग निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य रूटों का सर्वे किया जा रहा है।

 

More From Author

विशेष आर्टिकल:महिला स्वावलंबन योजना: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया युग

रायपुर में इतिहास रचा गया: पीएम मोदी ने किया विधानसभा भवन का लोकार्पण, राज्योत्सव की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.