महादेव ऐप विवाद: रवि उप्पल गिरफ्तार होने के बाद भी UAE में सुरक्षित, भारत में चिंता

रायपुर

महादेव ऑनलाइन बुक ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर अवैध सट्टेबाजी के जरिए हजारों करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोपी रवि उप्पल गायब हो गया है। इंटरपोल रेड नोटिस के बाद दिसंबर 2023 में दुबई में गिरफ्तार किया गया उप्पल खाड़ी देश से किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है। अधिकारियों ने हिन्दुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी है।

यूएई अथॉरिटीज ने भारत को उसके 'एग्जिट रूट या गंतव्य' की जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्रत्यर्पण प्रक्रिया को बंद करने की शुरुआत कर दी है। रवि उप्पल का भागना इस मामले की जांच कर रहीं एजेंसियों के लिए झटका है। ईडी, सीबीआई और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए चिंता और चुनौती बढ़ गई है, जिन्हें आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर ठगी के शिकार हुए लाखों लोगों को न्याय दिलाना है।

दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को देखते हुए भारतीय एजेंसियों को उम्मीद थी कि उप्पल और चंद्राकर को दुबई से प्रत्यर्पित किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं किए जाने की शर्त पर बताया, 'हमें आधिकारिक चैनल के जरिए बताया गया है कि रवि उप्पल UAE को छोड़कर अज्ञात स्थान पर चला गया है। वहां किस रास्ते निकला या कहां गया, इसको लेकर दुबई ने कोई जानकारी नहीं दी है, जबकि उसके खिलाफ रेड नोटिस अभी भी एक्टिव है।'

अधिकारी ने बताया कि यूएई ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया को भी बंद करने की बात कही है। 50 से कम उम्र का उप्पल चंद्रकार के साथ 6000 करोड़ के फ्रॉड का आरोपी है। 2018 में दोनों ने मिलकर इस सट्टेबाजी ऐप की शुरुआत की थी। ईडी ने अपनी एक चार्जशीट में दावा किया कि सट्टेबाजी का यह साम्राज्य कम से कम 3,200 पैनल्स में अलग-अलग शहरों में संचालित होता था और प्रतिदिन करीब 240 करोड़ की कमाई थी। उप्पल और चंद्रकार ने दुबई में अपने करीब 3500 स्टाफ के लिए 20 बंगले रेंट पर लिए थे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी इस केस में आया है।

More From Author

किसानों और राइस मिलर्स के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने दी 1% रिकवरी छूट

क्रिकेट के बड़े मुकाबले में 16 नवंबर को भारत-पाक आमने-सामने, भारतीय टीम का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.