अमेरिका में शटडाउन से उड़ानों का बवाल, 3300 рейट्स रद्द और एयरलाइन स्टाफ छुट्टी पर

वाशिगटन 
अमेरिका में शटडाउन के बीच अब एयर ट्रैवल का भी संकट खड़ा हो गया है। रविवार को विमानन कंपनियों ने 3300 उड़ानें रद्द कर दीं। वहीं परिवहन मंत्री सीन डफी ने चेतावनी दी कि यदि ट्रंप सरकार का ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) ‘थैंक्सगिविंग’ अवकाश तक जारी रहता है तो पूरे देश में हवाई यातायात ‘‘बहुत धीमा होकर लगभग ठप’’ पड़ सकता है। देश के 40 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर उड़ानों में व्यवधान तीसरे दिन भी जारी है जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी है।

वहीं इतने बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित होने के बाद शटडाउन खत्म होने पर भी बात बनती हुई नजर आ रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के एक समूह ने स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी के विस्तार की गारंटी के बिना चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की जिससे उनके ‘कॉकस’ के कई सदस्य नाराज हो गए। इस ‘कॉकस’ का कहना है कि अमेरिकी लोग चाहते हैं कि सब्सिडी को लेकर लड़ाई जारी रखी जाए।

आवश्यक प्रक्रिया की शृंखला के तहत पहला कदम उठाते हुए सीनेट में मत विभाजन में सरकार के कामकाज को वित्तपोषित करने के मकसद से समझौता विधेयक पारित करने के लिए 60-40 मतों से मतदान हुआ। इसने बाद में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट टैक्स क्रेडिट’ पर मतदान किया गया जो एक जनवरी को समाप्त होने वाला है।

वहीं ‘अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफएए) ने संघीय 'शटडाउन' के बीच देशभर में उड़ानों को कम करने का आदेश दिया है। दरअसल कई हवाई यातायात नियंत्रकों ने वेतन न मिलने के कारण काम पर आना बंद कर दिया है जिसके कारण यह आदेश जारी किया गया। हवाई यात्रा में व्यवधानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के अनुसार, अकेले रविवार को लगभग 7,000 उड़ानों में देरी की सूचना मिली और 2,100 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। शुक्रवार को 1,000 से अधिक और शनिवार को 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

एफएए की कटौती शुक्रवार को चार प्रतिशत से शुरू हुई थी और 14 नवंबर तक यह 10 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। यह कटौती स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी और सभी वाणिज्यिक विमानन कंपनियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

डफी ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर ‘शटडाउन’ जारी रहा तो अमेरिकी हवाई यातायात में भारी गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि उड़ानों में शायद 20 प्रतिशत तक कटौती की जरूरत पड़ सकती है, खासकर तब जब नियंत्रकों को लगातार दूसरी बार वेतन नहीं मिल रहा है।

More From Author

हिमंत सरकार का बहुविवाह पर कानून: असम में एक से अधिक शादी करने वालों को होगी 7 साल की जेल

धोखाधड़ी केस में राहत: जावेद हबीब पिता-पुत्र की गिरफ्तारी पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/51

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.