युवाओं का फूटा गुस्सा: जेन-जी के हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ पत्थरबाज़ी

मेक्सिको सिटी 
जेन-जी का गुस्सा मेक्सिको में भी फूट पड़ा है। मेक्सिको सिटी की गलियों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी उमड़ पड़े। उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जेन जी के इस विरोध प्रदर्शन को अन्य उम्र के लोगों का भी खूब समर्थन मिला। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन चीन समर्थक राष्ट्रपति के खिलाफ हुआ। युवा प्रदर्शनकारी पुलिसवालों से भी उलझ पड़े, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

पुलिस पर हमला
प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों, डंडे और चेन से पुलिस पर हमला बोला। मेक्सिको सिटी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वैजेक ने बताया कि करीब 120 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 100 पुलिस वाले हैं। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन कर रहे एक 29 वर्षीय बिजनेसमैन ने कहा कि हमें और ज्यादा सुरक्षा चाहिए। एक 43 साल की महिला फिजिशियन भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि वह पब्लिक हेल्थ सिस्टम के लिए अधिक फंड की मांग के साथ मार्च में शामिल हुई है। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। महिला डॉक्टर का कहना था कि आज हत्या हो जाती है और कुछ नहीं होता।

कई हाई-प्रोफाइल हत्याएं
मेक्सिको में हाल के दिनों में कई हाई प्रोफाइल हत्याएं हुई हैं। इनमें पश्चिमी राज्य मिचोआकैन के मशहूर मेयर की हत्या भी शामिल है। खास बात यह है शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन में विभिन्न उम्र के लोग शामिल हुए। इसमें मेयर कार्लोस मान्जो के समर्थक भी शामिल थे। इनमें से ही एक रोजा मारिया एविला ने कहा कि यह राज्य अब मर रहा है। उन्होंने मेयर को याद करते हुए कहा कि उसे सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वह पहाड़ी में भी अफसरों को भेज देता था जो युवा अपराधियों को मारते थे। उसके पास अपराधियों का मुकाबला करने की हिम्मत थी।

 

More From Author

भारत का फूड-बास्केट बना MP: कृषि विकास में रचा नया कीर्तिमान

जबरन गले लगाकर किया Kiss, प्रतिष्ठित सराफ के बेटे की करतूत कैमरे में कैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.