प्रीमियम फोन खरीदने का सुनहरा मौका—33 हजार से ज्यादा की छूट का फायदा उठाएँ

नई दिल्ली

बिना ज्यादा बजट खर्च किए प्रीमियम स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। Amazon पर Samsung Galaxy S24 5G को भारी 44 फीसदी की छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फोन अपनी तेज परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा सेटअप और शार्प डिस्प्ले के लिए जाना जाता है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप अनुभव चाहने वालों के लिए इसे एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy S24 5G का 8GB/128GB वेरिएंट लॉन्च में 74,999 रुपये का था। लेकिन अब यह फोन अमेजन पर 44 फीसदी की छूट के बाद केवल 41,810 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 1,254 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत लगभग 40,571 रुपये होगी। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो अतिरिक्त बचत के तौर पर 39,150 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है, जो आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 4000mAh बैटरी से लैस है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ़्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित Samsung One UI 8 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi 6, NFC और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।

विकल्प और मुकाबला
इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy S24 5G का मुकाबला Google Pixel 9A, Vivo V60 5G, Motorola Razr 60 और Realme GT 7 Pro जैसे दमदार स्मार्टफोन्स से होता है।

More From Author

पुलकित सम्राट ने मोशन पोस्टर के साथ किया ‘राहु केतु’ की रिलीज का ऐलान

दुधवा नेशनल पार्क में ईको टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगें ये प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.