योगी सरकार के प्रयास से साल दर साल समृद्ध हो रहे यूपी के अन्नदाता किसान

70 हजार से अधिक किसानों से की गई 4.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक धान किसानों को किया गया 852.24 करोड़ का भुगतान

धान खरीद सत्र के लिए 4.40 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

19 नवंबर तक बाजरा किसानों को भी किया गया 168.39 करोड़ का भुगतान, प्रदेश के 33 जनपदों में ही हो रही बाजरा खरीद

वर्तमान अवधि (19 नवंबर) के आंकड़ों के मुताबिक किसानों को पिछले वर्ष से अधिक का किया जा चुका भुगतान  

लखनऊ,

 योगी सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसान साल दर साल समृद्ध हो रहे हैं। आंकड़े बता रहे कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि में सहायक बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तरफ जहां क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से तेजी से धान खरीद हो रही है, वहीं योगी सरकार की नियमित मॉनीटरिंग से किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। विपणन सत्र 2025-26 के तहत बुधवार तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की गई। इस एवज में धान किसानों को अब तक 852.24 करोड़ रुपये भुगतान भी कर दिया गया। यही नहीं, बाजरा के किसानों को भी बुधवार तक 168.39 करोड़ का भुगतान उनके खाते में किया गया।

2025-26 में धान के किसानों को किया गया 852.24 करोड़ का भुगतान
किसानों के हित में योगी सरकार साल दर साल अपने प्रयासों में वृद्धि कर रही है। योगी सरकार के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। धान किसानों को किए गए भुगतान का आंकड़ा देखें, तो सत्र 2024-25 (19 नवंबर) तक 848.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं 19 नवंबर 2025-26 में यह आंकड़ा 852.24 करोड़ रुपये पहुंच गया।

70 हजार से अधिक किसानों से हुई 4.12 लाख मीट्रिक टन की धान खरीद
खाद्य व रसद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खऱीद की जा चुकी है। इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए अब तक 4,40,318 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है। धान खरीद के लिए 4171 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं।

बाजरा किसानों को भी योगी सरकार का साथ
श्रीअन्न को बढ़ावा देने वाली डबल इंजन सरकार की नीतियां किसानों के लिए कारगर बन रही हैं। उत्तर प्रदेश के आंकड़े इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। बाजरा किसानों को भी भुगतान समय पर किया जा रहा है। पिछले वर्ष (2024-25) में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 56.28 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया था, जो इस वर्ष कई गुना बढ़ गया है। 2025-26 में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 168.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये तय किया गया है और बाजरा की खरीद प्रदेश के सिर्फ 33 जनपदों में ही हो रही है।

एक नजर (विपणन सत्र 2025-26)
धान किसानों को भुगतान- 852.24 करोड़
बाजरा किसानों को भुगतान- 168.39 करोड़

(सत्र 2024-25)
धान किसानों को भुगतान- 848.19 करोड़
बाजरा किसानों को भुगतान- 56.28 करोड़

(सत्र 2025-26)
धान के लिए पंजीकृत किसान- 4,40,318
धान क्रय- 4.12 लाख मीट्रिक टन
किसान, जिनसे धान खरीद हुई – 70 हजार से अधिक
क्रय केंद्र स्थापित- 4171

नोट- आंकड़े 19 नवंबर तक के हैं।

More From Author

SP रत्ना सिंह का औचक निरीक्षण

‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 21 नवंबर को ज़ी एक्शन पर होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.