अचानक कांग्रेस में फेरबदल, रीना बौरासी को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में बदलाव करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इंदौर की तेज़तर्रार नेत्री रीना बौरासी को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे विभा पटेल की जगह लेंगी, जो मार्च 2022 से इस पद पर थीं।

 विभा पटेल की जगह रीना बौरासी

पूर्व महापौर विभा पटेल के स्थान पर अब इंदौर के सांवेर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं रीना बौरासी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन इन्हें एक सशक्त चेहरा मानता है, खासकर महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए।

अवनीश भार्गव को बड़ी जिम्मेदारी
बैरसिया (भोपाल) के रहने वाले अवनीश भार्गव को मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। वे सागर, विदिशा, उज्जैन समेत कई जिलों में संगठन का काम संभाल चुके हैं।

मालवा का कांग्रेस संगठन पर दबदबा

इस समय एमपी कांग्रेस के कई शीर्ष पदों पर मालवा अंचल के नेता काबिज हैं—

जीतू पटवारी (पीसीसी चीफ) — इंदौर

उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष) — धार

अब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी मालवा से इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया रतलाम से और प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम बैतूल से आते हैं।

कुल मिलाकर, इन नई नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनावी तैयारियों में संगठन को नए चेहरे, ऊर्जा और संतुलन के साथ मैदान में उतारा जाएगा।

More From Author

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य क्षेत्र में बना नया कीर्तिमान: दो महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल

PMGSY-IV के तहत छत्तीसगढ़ में 774 नई सड़कें, 2,426 किमी में जुड़ेगा ग्रामीण भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.