सही दिशा में तस्वीर लगाने से चमकेगी किस्मत, जानें शुभ दिशा

वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाता है। बहुत से लोग अपने घरों में वास्तु के अनुकूल चीज़ों को रखते हैं। इसी में से एक है सात घोड़ों की तस्वीर। आपने भी कही न कही इन 7 सफेद घोड़ो की तस्वीर को अपने या किसी न किसी के घर में दीवार पर टंगा हुआ जरुर देखा होगा। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में घोड़ों की पेंटिंग लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ये पेंटिंग वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसे में यदि आपके घर पर भी इन सात घोड़ों की तस्वीर है या आप भी इसे लगाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा को चूनना और इसके विशेष नियमों को जानना बेहद ज़रुरी हो जाता है ताकि आपको इसका पूरा फल मिल सकें। चलिए जानते हैं कि इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और इसके नियम तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

कहते हैं कि अगर दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में सही दिशा में लगा दी जाए तो इसे जातक के जीवन में चल रहा बुरा वक्त दूर हो जाता है, रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं, धन का प्रवाह बढ़ाता है और किस्मत मानो अपने आप चमक उठती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र की माने तो लिविंग रूम में सात घोड़ों की तस्वीर लगाना अच्छा होता है। माना जाता है कि लिविंग रूम में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से आर्थिक समस्याएं कम होने लगती हैं और धन प्राप्ति के नए अवसर खुलते हैं।

इसके अलावा दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाते समय केवल स्थान ही नहीं, बल्कि उसकी दिशा भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इससे आर्थिक तंगी कम होती है और जीवन की कई परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

सात घोड़ों की तस्वीर के महत्व का तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े को शक्ति, गति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यहां तक की सात की संख्या को अंक ज्योतिष में भी बेहद शुभ माना जाता है। जैसे की सप्ताह में सात दिन, संगीत के सात सुर, इन्द्रधनुष के सात रंग  क्योंकि ये सात अंक को भाग्यशाली अंक माना गया है।

सात घोड़ों की तस्वीर को लगाने के नियम-
सात घोड़ों की पेंटिंग लेते समय कोशिश करें कि उसकी पृष्ठभूमि में उगते सूर्य का दृश्य हो। ऐसी तस्वीर घर में लगाना शुभता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग चुनते समय यह सुनिश्चित करें कि घोड़ों का भाव शांत और संतुलित हो। क्रोधित या आक्रामक दिखने वाले घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से बचना चाहिए।

सात घोड़ों की पेंटिंग चुनते समय ध्यान रखें कि घोड़ों की संख्या विषम हो, और तस्वीर में घोड़ों के पूरे शरीर स्पष्ट रूप से दिखाई दें। अकेले दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाने की सलाह नहीं दी जाती।

घर में वही सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं जिसे देखकर मन प्रसन्न हो और जिसे देखकर आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

तस्वीर में सभी घोड़े बिना रुकावट के एक समान दिशा में आगे बढ़ते हुए दिखाई दें। ये निरंतर प्रगति और सफलता का संकेत माना जाता है।

More From Author

शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: EOW का 7 हजार पन्नों का चार्जशीट, 6 आरोपी कोर्ट में पेश

टीम इंडिया को WTC में तगड़ा झटका, पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की बल्ले-बल्ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.