कोच गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया: टेस्ट मैच-दर-मैच प्रदर्शन का बड़ा विश्लेषण

नई दिल्ली 
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत को 2-0 से हराकर टेस्ट श्रृंखला अपने नाम कर ली। मेजबान टीम को मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में तीसरी टेस्ट श्रृंखला में हार का मुंह देखना पड़ा। कोच गौतम गंभीर का 16 महीने का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

इस दौरान भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 0-3, ऑस्ट्रेलिया से उसकी सरजमीं पर 1-3 से और अब घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार मिली। इससे गंभीर का बतौर कोच टेस्ट कोचिंग रिकॉर्ड 19 मैच में सात जीत, 10 हार और दो ड्रॉ है जिसमें जीत का प्रतिशत महज 36.82 है। वह केवल डंकन फ्लेचर से आगे हैं जिनकी जीत का प्रतिशत 33.33 (39 टेस्ट में 13 जीत, 17 हार, 9 ड्रॉ) रहा है।

अब तक खेले टेस्ट- 19
जीत- 7
हार- 10
ड्रॉ- 2

जीत प्रतिशत- 36.82
गंभीर के कार्यकाल में अब तक के हर टेस्ट के नतीजे
1- भारत बनाम बांग्लादेश, चेन्नई टेस्ट, भारत 280 रन से जीता
2- भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर टेस्ट, भारत 7 विकेट से जीता
3- भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु टेस्ट, भारत 8 विकेट से हारा
4- भारत बनाम न्यूजीलैंड,पुणे टेस्ट, भारत 113 रन से हारा
5- भारत बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े टेस्ट, भारत 25 रन से हारा
6- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ टेस्ट, भारत 295 रन से जीता
7 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया,एडिलेड टेस्ट, भारत 10 विकेट से हारा
8- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन टेस्ट, मैच ड्रॉ रहा
9- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न टेस्ट, भारत 184 रन से हारा
10- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी टेस्ट, भारत 6 विकेट से हारा
11- भारत बनाम इंग्लैंड, लीड्स टेस्ट, भारत 5 विकेट से हारा
12- भारत बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम टेस्ट, भारत 336 रन से जीता
13- भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स टेस्ट, भारत 22 रन से हारा
14- भारत बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर टेस्ट, मैच ड्रॉ रहा
15- भारत बनाम इंग्लैंड, द ओवल टेस्ट, भारत 6 रन से जीता
16- भारत बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद टेस्ट, भारत पारी और 140 रन से जीता
17- भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली टेस्ट, भारत 7 विकेट से जीता
18- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता टेस्ट, भारत 30 रन से हारा
19- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट, भारत 408 रन से हारा

1. बेंगलुरु : न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया
36 वर्षों में पहली बार भारत को घरले मैदान पर न्यूजीलैंड से टेस्ट में हार मिली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत को 46 रन पर समेट दिया। यह पहली बार था जब भारत घरेलू मैदान पर 50 से कम स्कोर पर ऑल आउट हुआ।
2. पुणे : न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया
न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारत को बुरी तरह परेशान किया। मिचेल सैंटनर को एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स का पूरा साथ मिला और उन्होंने तीन-टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में 13 विकेट लेकर भारत को हार तक पहुंचा दिया।
3. मुंबई : न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हराया
आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को 174 पर समेट दिया जिससे 147 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था।
ऋषभ पंत के 57 गेंद में 64 रन के बावजूद भारत पटेल (57 रन देकर छह विकेट) और फिलिप्स (42 रन देकर तीन विकेट) के सामने 121 रन पर ढेर हो गया।
4. एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया
पर्थ में मिली 295 रन की जीत का जोश दूसरे दिन रात्रि टेस्ट में उतर गया। मिचेल स्टार्क (48 रन देकर छह विकेट) और ट्रेविस हेड (140) ने ऑस्ट्रेलिया को दबदबा बनाने में मदद की। दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस (57 रन देकर पांच विकेट) ने भारत को समेट दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 19 रन का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने बिना नुकसान के हासिल कर लिया।
5. मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया
ब्रिस्बेन में खराब मौसम ने भारत को संभावित हार से बचाया था। इसके बाद अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास ले लिया। चौथे टेस्ट में स्टीव स्मिथ के 140 के सहारे ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 500 का स्कोर बनाया।
पदार्पण करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी के शतक के बावजूद भारत 100 से ज्यादा रन से पिछड़ गया। 340 के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल यशस्वी जायसवाल (208 गेंद पर 84 रन) थोड़ा टिके, लेकिन टीम 155 पर ढेर हो गई।
6. सिडनी : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराया
श्रृंखला में 1-2 से पीछे होने के बावजूद भारत के पास बराबरी का मौका था। लेकिन स्कॉट बोलैंड (31 रन देकर चार विकेट, 45 रन देकर छह विकेट) के सामने बल्लेबाजी बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआती विकेट गंवाने के बावजूद 162 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
7. कोलकाता : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया
एक साल में दूसरी बार भारतीय बल्लेबाज स्पिन के जाल में फंसे। साइमन हार्मर और उनके साथी मार्को यानसन ने भारत को 124 का छोटा लक्ष्य भी पार नहीं करने दिया।
हार्मर ने मैच में आठ विकेट लिए और भारत 93 पर सिमट गया।
8. गुवाहाटी : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया
देश के नए टेस्ट स्थल पर यह भारत की रन अंतर से लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हार रही।
मार्को यानसन ने 48 रन देकर छह विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका 288 रन की बढ़त लेकर उतरा और भारत के सामने 549 का विशाल लक्ष्य रखा।
भारत एक बार फिर हार्मर (37 रन देकर छह विकेट) के सामने जूझता रहा और 140 पर ढेर हो गया।

More From Author

नक्सलियों का IED ब्लास्ट: घायल महिला जवान को रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा

अचानक बिगड़ी पलाश मुच्छल की तबीयत, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.