एमपी में कड़ाके की ठंड की दस्तक: दिसंबर से तापमान तेज़ी से गिरने के आसार

भोपाल 
मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। दिसंबर के पहले हफ्ते में राज्य के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। बात करे राजधानी भोपाल की तो यहां बीते दो दिनों से ही शीतलहर चल रही है। वहीं, 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। एमपी में इस बार ठंड के सख्त तेवर जनवरी के पूरे महीने देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिससे उत्तरी राज्यों में बर्फबारी होगी। अगले कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश के तापमान में और भी गिरावट होगी। दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। इस बार ठंड का तेवर जनवरी तक जारी रहेगा।

ठंड ने पकड़ी रफ्तार
प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सबसे कम तापमान छतरपुर के नौगांव में दर्ज हुआ। यहांन्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्याणपुर में 7.1 डिग्री, उमरिया-अमरकंटक में 7.6 डिग्री, रीवा में 7.8 डिग्री, भोपाल में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 8.7 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 9 डिग्री, मंडला-छिंदवाड़ा में 9.4 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री और बैतूल में 9.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं जबलपुर में 10.2 डिग्री, इंदौर में 10.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और उज्जैन में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

More From Author

श्रद्धालुओं ध्यान दें! भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद—अब ऐसे मिल सकेगी एंट्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे इंदौर में मध्यप्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.