विराट की रैंकिंग में उछाल, गिल को झटका—आईसीसी वनडे लिस्ट में आया बदलाव

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी वनडे फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली को फायदा हुआ है, जबकि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। रांची वनडे में विराट कोहली ने 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी का विराट को फायदा हुआ है। ताजा वनडे रैंकिंग में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसका नुकसान उन्हें हुआ है। गिल एक पायदान नीचे फिसल कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मजबूती से पहले स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले रोहित ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाया था। इस वजह से वह पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं।
दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे और आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, भारत के श्रेयस अय्यर नौवें और श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका दसवें स्थान पर हैं।
श्रीलंका के पाथुम निसांका 1 स्थान ऊपर चढ़ते हुए 13वें और भारत के केएल राहुल 2 स्थान ऊपर चढ़ते हुए 14वें स्थान पर आ गए हैं। केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। राहुल ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 60 रन की पारी खेली थी।
विराट कोहली के पास वनडे रैंकिंग में अपना स्थान और मजबूत करने का मौका है। दक्षिण सीरीज के आखिरी 2 वनडे में अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, तो वह रोहित शर्मा के करीब आ सकते हैं या उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की पैरा एथलीट पूजा को पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

रेलवे की नई सुविधा: सिर्फ 20 रुपये में यात्रियों को मिलेगा बेडरोल पैक, देखें पूरी गाइडलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.