सुबह के नाश्ते की शान—परफेक्ट पनीर पराठा बनाने का आसान तरीका

 

ब्रेकफास्ट के लिए नाश्ते में पनीर का पराठा बनाना काफी अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, इसे बनाना भी आसान होता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है।

सामग्री :

    2 कप गेहूं का आटा
    नमक स्वादानुसार
    1 बड़ा चम्मच तेल या घी
    250 ग्राम पनीर, कद्दूकस किया हुआ
    1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
    2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
    1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
    1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
    1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
    काली मिर्च पाउडर
    तेल या घी

विधि :

    सबसे पहले एक परात में आटा, नमक और तेल डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम और मुलायम आटा गूंथ लें।
    आटा गूंथने के बाद उस पर थोड़ा-सा तेल लगाकर उसे ढककर कम से कम 20-25 मिनट के लिए रख दें।
    अब एक बड़े कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, गरम मसाला, जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक डालें और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
    इसके बाद आटे का छोटा गोला लें और उसे गोल बेल लें।
    बेले हुए गोले के बीच में करीब 2-3 चम्मच स्टफिंग रखें।
    अब किनारों को एक साथ इकट्ठा करके ऊपर से दबा दें, ताकि स्टफिंग अंदर बंद हो जाए।
    इसे हल्के हाथों से दबाएं और फिर सूखे आटे की सहायता से धीरे-धीरे गोल आकार में बेल लें। ध्यान रखें कि स्टफिंग बाहर न निकले।
    इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें।
    एक तवा गर्म करें। उस पर तैयार किया हुआ पराठा रखें।
    मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
    अब दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर अच्छी तरह सेंकें, जब तक कि पराठा सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए और किनारे कुरकुरे न लगने लगें।
    तैयार पराठे को एक प्लेट में निकाल लें।
    गर्मागर्म पनीर पराठे को घी लगाकर अचार, हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, दही या फिर आलू की सब्जी के साथ परोसें।

 

More From Author

लोहा व्यापारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई: रायपुर और आसपास के जिलों में रेड, घर-दफ्तर-प्लांट सभी जांच में

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ेगी, CM मोहन यादव तीन चीते करेंगे रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.