लैरी एलिसन की दौलत में उछाल, अडानी-अंबानी की संपत्ति भी बढ़ी

मुंबई 

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कभी मस्क की अरबपति नंबर वन की कुर्सी के खतरा बन रहे लैरी एलिसन ने अपना रुतबा वापस हासिल कर लिया है। एक बार फिर एलिसन दुनिया के सबसे रईसों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। कुछ दिन पहले उन्हें गूगल अल्फाबेट के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने पछाड़ कर चौथे नंबर पर कर दिया था।

टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। गुरुवार को उनकी दौलत में करीब एक अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अंबानी 106 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 18वें स्थान पर हैं। अडानी की दौलत में भी गुरुवार को 284 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। 84.2 अरब डॉलर के साथ अब भी वह 20वें स्थान पर हैं।

अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में कौन कहां

एलन मस्क: टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। मस्क की दौलत में गुरुवार को 5.55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब इनके पास 467 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। इस साल अबतक मस्क ने अपनी संपत्ति में 34.8 अरब डॉलर जोड़े।

लैरी एलिसन: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक लैरी एलिसन को 7.17 अरब डॉलर का फायदा हुआ। इनकी कुल संपत्ति अब 274 अरब डॉलर है। इस साल अबतक अपनी संपत्ति में 81.5 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं।

लैरी पेज: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज को गुरुवार को 1.55 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और इनकी कुल संपत्ति 272 अरब डॉलर हो गई है। इस साल के सबसे बड़े गेनर्स अब लैरी पेज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी दौलत में इस साल अबतक 104अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

सर्गेई ब्रिन: सर्गेई ब्रिन की दौलत में 1.45 अरब डॉलर की गिरावट हुई और अब उनके पास 253 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। ये ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में चौथे स्थान पर हैं। इस साल कमाई में दूसरे नंबर पर सर्गेई ब्रिन हैं, जिनकी दौलत इस साल 94.7 अरब डॉलर बढ़ी है।

जेफ बेजोस: अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति 2.76 अरब डॉलर गिरकर 251 अरब डॉलर हो गई। इस साल कमाई की बात करें तो बेजोस केवल 12.8 अरब डॉलर ही कमा पाए हैं।

जुकरबर्ग : मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में सबसे अधिक 7.54 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब इनका नेटवर्थ 234 अरब डॉलर हो गया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जुकरबर्ग छठे स्थान पर हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट: सातवें स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इनकी संपत्ति में 1.50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनके पास 202 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। इस साल अबतक इन्होंने 26.1 अरब डॉलर जोड़े हैं।

स्टीव बाल्मर: स्टीव बाल्मर ने गुरुवार को 1.02 अरब डॉलर कमाए। इनका नेटवर्थ अब 167 अरब डॉलर हो गया है।

जेनसेंग हुआंग: एनवीडिया के मालिक जेनसेंग हुआंग को 3.31 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। अब इनके पास 159 अरब डॉलर की संपत्ति है और ये दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें पायदान पर आ गए हैं। इस साल इनकी संपत्ति में 45.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

वॉरेन बफे: माइकल डेल को पछाड़ 10वें स्थान पर पहुंचे वॉरेन बफे को गुरुवार को 503 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनके पास 151 अरब डॉलर की दौलत है।

More From Author

सुपर हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया: वेजिटेबल अप्पे का बेहतरीन स्वाद और आसान तरीका

टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने वाले सुनील नरेन ने 600 विकेट का रिकॉर्ड किया हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.