विश्व उथल-पुथल में था, भारत बना अलग पहचान—PM मोदी का बड़ा बयान जारी

नई दिल्ली

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट में कई अहम बातें कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास के पथ पर अग्रसर है, जिससे देश विश्वास का स्तंभ बनकर उभर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया मंदी झेल रही थी तब भारत आगे बढ़ रहा था। भारत विकास पर पथ पर अग्रसर रहा।

दुनिया ने कई चुनौती झेली लेकिन हमारा भारत आगे ही बढ़ता रहा
पीएम मोदी ने कहा कि हम एक ऐसे मोड़ पर हैं जहां 21वीं सदी का एक हिस्सा बीत चुका है और दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं – वित्तीय संकट, वैश्विक महामारी आदि इन परिस्थितियों ने किसी न किसी रूप में दुनिया को चुनौती दी है। आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, लेकिन इन सबके बीच हमारा भारत एक अलग ही स्तर पर दिखाई दे रहा है। भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है
पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है। जब दुनिया में ट्रस्ट का क्राइसिस दिखता है, तब भारत ट्रस्ट का पिलर बन रहा है। जब दुनिया फ्रेगमेंटेशन की तरफ जा रही है, तब भारत ब्रिज बिल्डर बन रहा है।

भारत की ये उपलब्धियां सामान्य बात नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ये उपलब्धियां सामान्य बात नहीं है। ये सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है। ये एक फंडामेंटल चेंज है, जो बीते दशक में भारत लेकर आया है। आज जब हम यहां ट्रांसफॉर्मिंग टूमारो की बात रहे हैं, तो हमें ये भी समझना होगा कि ट्रांसफॉर्मेशन का जो विश्वास पैदा हुआ है, उसका आधार वर्तमान में हो रहे कार्यों की एक मजबूत नींव है। आज के रिफॉर्म्स और आज की परफॉर्मेंस हमारे कल के ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता बना रहे हैं।

लंबी गुलामी ने भारत के आत्मविश्वास को हिला दिया था
पीएम मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं कि कोई भी देश बिना आत्मविश्वास के आगे नहीं बढ़ सकता। दुर्भाग्य से लंबी गुलामी ने भारत के इसी आत्मविश्वास को हिला दिया था। और इसकी वजह थी, गुलामी की मानसिकता। गुलामी की ये मानसिकता विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में बहुत बड़ी रुकावट है। इसलिए, आज का भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाने के लिए काम कर रहा है।

आज हर सेक्टर में कुछ न कुछ बेहतर हो रहा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के हर सेक्टर में कुछ न कुछ बेहतर हो रहा है। हमारी गति कॉन्स्टेंट है, हमारी डायरेक्शन कंसिस्टेंट है और हमारा इंटेंट नेशन फर्स्ट का है। शिप बिल्डिंग हो या डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग का क्षेत्र हो। आज हर सेक्टर में गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

More From Author

विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन, 88 बकायादारों के काटे गए कनेक्शन

राष्ट्र पहले: सेवा और अनुशासन को लेकर सीएम योगी का स्पष्ट विज़न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.