थाना प्रभारी की हत्या: महिला सिपाही मीनाक्षी गिरफ्तार, एक हफ्ते तक थी प्रभारी के घर पर

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में फंसी महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। उसे यहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने उससे पांच घंटे पूछताछ की। कई सवालों पर मीनाक्षी ने चुप्पी साध ली। बस इतना बोली कि जब वह कमरे में पहुंची तो प्रभारी घायल पड़े थे।

कुठौंद थाने के सरकारी आवास में शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई थी।  घटना के तुरंत बाद कोंच में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा उनके आवास से चिल्लाती हुई बाहर आई और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी देकर मौके से भाग निकली। उसके भागने की फुटेज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

 मीनाक्षी पर लगाया था हत्या का आरोप
इसी बीच जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर सौंपी। इसके बाद कुठौंद थाने में मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने आरोपी सिपाही से की पूछताछ
हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी से सख्ती से पूछताछ की। वह अधिकतर सवालों पर चुप्पी साधे रही। पुलिस ने प्रश्न किया कि क्या उसने अरुण राय की हत्या की है तो उसने कहा कि वह जब कमरे में पहुंची तो वह घायल अवस्था में कमरे में पड़े। इस पर वह चिल्लाते हुए थाना परिसर में पहुंच गई थी।

एक सप्ताह से थाना प्रभारी के आवास पर थी मीनाक्षी: सूत्र
उसकी ये बातें पुलिस के गले नहीं उतर रही हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी महिला सिपाही एक सप्ताह से थाना प्रभारी के आवास पर थी। उसका शुक्रवार की रात को थाना प्रभारी से विवाद हुआ था। इसके बाद पूरी घटना हुई है।

पुलिस ने नहीं तलाश पाई ये फुटेज
पुलिस इस पर भी जांच कर रही है कि महिला सिपाही भागते हुए तो थाने के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रही है। वहीं महिला कब परिसर में पहुंची इसका सीसीटीवी फुटेज अभी तक नहीं ढूंढ़ पाई है।

सीएम योगी से निष्पक्ष जांच की मांग
रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही को कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया गया। अरुण राय की पत्नी माया राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए।

कॉल डिटेल रिपोर्ट ने खोले कई राज, कई पुलिसकर्मियों के उड़े होश
सूत्रों के मुताबिक, मीनाक्षी शर्मा के मोबाइल की कॉल डिटेल और चेट रिकॉर्ड खंगालने पर जानकारियां कई चौंकाने वाली सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कॉल लॉग में दर्ज बातचीत ने कई पुलिस अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ा दिया है।

कई पुलिस कर्मियों से करती थी बातचीत
कुछ पुलिसकर्मी यह जानकर सदमे में बताए जा रहे हैं कि मीनाक्षी किन-किन से संपर्क में थी और किन परिस्थितियों में बातचीत हुई। यह मामले को नया मोड़ दे सकता है। हालांकि, इस पर कोई अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि वह कई पुलिस कर्मियों से बातचीत करती थी।

More From Author

योगी आदित्यनाथ सरकार के सुधारवादी कदमों से एमएसएमई सेक्टर में नई ऊर्जा

कुनकुरी नगर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा तोहफ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.