POCO का नया 5G फोन: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, मिलेगा शानदार फीचर

 नई दिल्ली
POCO ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो एक बजट 5G फोन है. इस हैंडसेट में 8GB तक रैम, 6000mAh की बैटरी और 50MP रियर प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसमें रिवर्स वायर चार्जिंग को शामिल किया है.

कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट Android 15 के साथ Xiaomi HyperOS 2 के संग आता है. इसको 2 साल तक मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेटम मिलेगा. 

POCO C85 5G  की कीमत

POCO C85 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल आता है. वहीं, 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. बैंक ऑफर के तहत 1 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक इस पर 1 हजार रुपये 

पोको का यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक हैं.  फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 16 दिसंबर से शुरू होगी. 

POCO C85 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

POCO C85 5G में 6.9-Inch का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. 

POCO C85 5G का प्रोसेसर 

POCO C85 5G में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट का यूज किया गया है. इसके साथ  Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है. इसमें रैम के तीन ऑप्शन मिलते हैं, जो 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM हैं. साथ ही 128GB UFS2.2 स्टोरेज मिलती है. इसमे 1TB का एसडी कार्ड लगा सकते हैं. 

POCO C85 5G का कैमरा सेटअप 

POCO C85 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है,जो  f/1.8 Aperture के साथ आता है. इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है.  

POCO C85 5G की बैटरी 

POCO C85 5G में 6000mAh की बैटरी मिलेगी,जो 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 10W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलती है. इस हैंडसेट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. 

More From Author

वॉटर प्यूरिफायर बोतल: गंदे पानी को 99.99% साफ करने वाली तकनीक, कीमत जानें

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम: सिंहस्थ 2028 में अखाड़ों को अस्थायी राशन कार्ड, दुकानों पर लगेंगी नई मशीनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.