होंठों से जानें शरीर की छिपी बीमारियां, क्या आप पहचान रहे हैं इन अहम संकेतों को?”

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे होंठों का रंग गुलाबी हो। लेक‍िन कुछ कमी और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण होंठों का रंग बदल जाता है। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि ये हमारी सेहत का आईना भी हैं। आमतौर पर हमारे होंठ नरम, चिकने और गुलाबी दिखते हैं, जो सही पानी और पोषण का संकेत देते हैं। अगर इनमें जरा भी बदलाव द‍िखे तो ये कई बीमार‍ियों का संकेत भी हो सकते हैं।

आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि हमारे होंठ कौन-कौन सी बीमारी होने का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्‍टडी बताती है क‍ि होंठों का रंग और बनावट दिल और सांस की सेहत से गहराई से जुड़े होते हैं। इसके अलावा हमारे होंठ ओवरऑल सेहत का संकेत भी देते हैं।

होंठ का सफेद या नीला होना

बहुत सफेद या नीले होंठ खून में ऑक्सीजन की कमी का संकेत देते हैं। ये एनीमिया, सांस की दिक्कत या ब्‍लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं।

होंठ का ड्राई होना

ठंड के मौसम में हमारे होंठ अक्‍सर ड्राई हो जाते हैं। लेकिन लगातार ड्राईनेस की समस्‍या है तो ये पानी की कमी, विटामिन की कमी खासकर व‍िटाम‍िन बी या कुपोषण की वजह से भी हो सकता है। NIH के अनुसार, होंठ सबसे जल्दी डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी दिखा देते हैं।

होंठों में सूजन

होंठों की सूजन एलर्जी, इन्फेक्शन या सूजन वाली बीमारियों के कारण हो सकती है। अचानक या बार-बार सूजन होना एलर्जी या एंजियोएडेमा जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

छाले या घाव

होंठों पर छाले या घाव अक्सर वायरल इन्फेक्शन की वजह से होते हैं। बार-बार छाले आना इम्यून सिस्टम की कमजोरी या तनाव का असर हो सकता है।

होंठों के क‍िनारों पर दरार

होंठों के किनारों पर दरारें (एंगुलर चेलाइटिस) आयरन या विटामिन बी की कमी या फंगल इन्फेक्शन से जुड़ी हो सकती हैं। हेल्‍दी डाइट और होंठों की सफाई से इसे रोका जा सकता है।

होंठ का रंग बदलना

होंठों पर काले धब्बे या रंग बदलना हार्मोन की गड़बड़ी, विटामिन की कमी या दवाओं का असर हो सकता है। कई बार ये शरीर के अंदर चल रही परेशानी का शुरुआती संकेत भी होते हैं।

होंठों को हेल्‍दी रखने के ट‍िप्‍स

    पानी ज्यादा पिएं
    लिप बाम और SPF लगाएं
    होंठ चाटने से बचें
    हेल्‍दी डाइट लें
    हाइजीन मेंटेन करें

 

More From Author

लोकायुक्त ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दबोचा, नौकरी बचाने के लिए मांगी रिश्वत

अरुणाचल में खाई में गिरा मजदूरों से भरा ट्रक, 17 की मौत की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.