न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत से भारत को लगा झटका, WTC तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

दुबई 
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 9 विकेट की जीत के बाद भारतीय टीम को झटका लगा है। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में टॉप 5 से बाहर हो गया है। टीम इंडिया एक स्थान फिसल कर छठे पायदान पर पहुंच गई। इस शानदार जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड की टीम तालिका में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गई। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआती दो चक्र की उपविजेता रही भारतीय टीम को पिछले महीने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार का सामना करने के बाद बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा था। टीम तब तालिका ने पांचवें स्थान पर खिसक गई थी जबकि उस समय न्यूजीलैंड छठे स्थान पर था। बेसिन रिवर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की बड़ी जीत के बाद तालिका में उलटफेर देखने को मिला। 

पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंकों (जीत-हार प्रतिशत) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका (66.67) संयुक्त तीसरे जबकि पाकिस्तान (50) पांचवें स्थान पर हैं।  न्यूजीलैंड ने अब तक 66.67 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं, जबकि भारत का जीत-हार प्रतिशत 48.15 है। इंग्लैंड अगर एशेज में वापसी करने में सफल रहा तो भारतीय टीम और नीचे खिसककर सातवें स्थान पर आ सकती है। 

ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में 2-0 से आगे है और श्रृंखला में तीन और मैच खेले जाने हैं। भारतीय टीम को अपनी अगली टेस्ट श्रृंखला अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस जीत से न्यूजीलैंड को 12 अंक मिले जबकि श्रृंखला का शुरुआती मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था। न्यूजीलैंड 16 अंक और 66.67 प्रतिशत अंक के साथ श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच 18 दिसंबर से होगा। 

 

More From Author

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना ने बदली किसानों की किस्मत

वजन घटाने की मशहूर दवा Ozempic अब भारत में उपलब्ध, डायबिटीज रोगियों के लिए बनेगी गेमचेंजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.