ऑक्सीजन सपोर्ट के बीच हुई शूटिंग, ‘धुरंधर’ के Fa9la सॉन्ग ने अक्षय खन्ना की परीक्षा ली

मुंबई 
हाल में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने अब तक करीब 250 करोड़ की कमाई कर ली है। एक्टर की परफॉरमेंस, कहानी और आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ हो रही है। लेकिन इन सबसे ऊपर अक्षय खन्ना अपनी जानदार परफॉरमेंस के लिए छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से उनका एंट्री सॉन्ग वायरल हो रहा है। एक्टर पर फिल्माया अरबी गाना अब लगभग हर सोशल मीडिया वीडियो और रील में सुनाई दे रहा है। लेकिन क्या आप एंट्री सॉन्ग के शूट होने के पीछे की कहानी जानते हैं? चलिए हम बताते हैं कि कैसे और कहां शूट हुआ साल 2025 का सबसे वायरल गाना।

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एंट्री का एक सीन है। उन्हें काले रंग के कुर्ते, पायजामे में, चश्मे के साथ स्वैग में एंट्री लेते हुए देखा जाता है। ये सीन सोचिया ,मीडिया पर भी खूब वायरल है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना लद्दाख के उंचे पर्वतीय क्षेत्र में शूट हुआ है। यहां एक्टर्स और क्रू को मुशिकों हब भरे हालात में सीन पूरा करना पड़ा। श्होतिंग लोकेशन पर ऑक्सीजन का लेवल इतना कम था कि अक्षय खन्ना को अपने साथ हमेशा एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर रखना पड़ा था। शॉट होते ही एक्टर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगा लेते थे।
  
सिर्फ 2 दिन में शूट हुआ एंट्री सीन
बता दे, शूटिंग लोकेशन पर आ रही दिक्कतों की वजह से इस गाने को सिर्फ दो दिन में ही खत्म कर दिया गया था। पूरा एंट्री सीन लद्दाख में सिर्फ दो दिनों में शूट कर दिया गया। अब ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अक्षय खन्ना का वायरल डांस स्टेप ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं। साथ ही अरबी गाने के लिरिक्स बोलने मुश्किल हैं लेकिन उसके बाद भी ऑडियंस को ये गाना पसंद आ रहा है।

More From Author

कृषि विज्ञान केन्द्रों की समस्याओं का जल्द निराकरण होगा

रायपुर: वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने रेंगालपाली में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.