शाम ढलते ही दरिंदगी, महिलाओं पर हमले करने वाला आरोपी बेंगलुरु से दबोचा गया

बेंगलुरु 
बेंगलुरु पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि शहर में महिलाओं को निशाना बनाने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो शाम के समय महिलाओं को हवस का शिकार बनाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की हरकतों में शामिल। इससे पहले भी बेंगलुरु में खुलेआम छेड़छाड़ की खबर सामने आ चुकी है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनोद महिलाओं पर नजर रखता था और शाम को 6 बजे के बाद उनपर हमला करता था। वह खासतौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो अकेली चल रही होती थीं या दो पहिया वाहन पर होती थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी गड्ढों के पास महिला की गाड़ी धीमी होने का इंतजार करता और अचानक उनपर हमला कर देता था। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आरोपी महिलाओं की तरफ भागता, उन्हें जबरदस्ती पकड़ता था और अश्लील हरकतें करता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक महीने से ज्यादा समय से इन हरकतों में शामिल था और उसके खिलाफ इससे पहले किसी भी महिला की तरफ से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिसंबर को एक महिला ने सुंकड़कट्टे में श्रीनिवास सर्कल पर हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के पीछे कार में आ रहे पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था। इसके बाद उन्होंने 112 से संपर्क साधा और होयसाला पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, आरोपी हिरासत में है और पुलिस जांच कर रही है।

हालांकि, इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। जुलाई में बेंगलुरु के गोविंदपुरा इलाके में एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर महिला के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने महिला के तंग किया और होंठ पर काट लिया था। हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

More From Author

टूटा शीशा घर में लाता है क्लेश, जानें इसके 3 गंभीर प्रभाव और क्यों है यह अशुभ

मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में 19 दिसंबर को होगी धूमधाम से लोकनृत्य प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड का बड़ा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.