महिलाओं में पेशाब की नली के इंफेक्शन की वजह, जलन और दर्द से परेशान होने का कारण जानें

युवा महिलाओं में होने वाली सबसे आम स्वास्थ्य दिक्कतों में से एक यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है। इसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमें पेशाब करते समय जलन और बदबू आना भी शामिल है। लोगों को लगता है कि यह समस्या अचानक होती है। अधिकतर महिलाएं इसके पीछे मौसम में होने वाले बदलाव के बारे में नहीं जानती हैं।

न्यूरो यूरोलॉजी, एकेडेमिक्स और सीनियर कंसल्टेंट के डीन डॉक्टर का कहना है कि यूटीआई अचानक नहीं होती। यह मौसम में होने वाले बदलाव और हमारी कुछ रोजाना की आदतों की वजह से बढ़ती है। सही रोकथाम के लिए इन कारणों को रोकना जरूरी है, जिससे आप आने वाली समस्या से बच सकती हैं।

गर्मी का असर कैसे पड़ता है?

गर्मी में ज्यादा पसीना आता है और कई बार महिलाएं पानी कम पीती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी होती है और पेशाब भी कम बनता है। पेशाब कम करने की वजह से अंदर बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है। ये बैक्टीरिया गीले या तंग कपड़े पहनने की वजह से भी बढ़ते हैं।

सर्दी का असर कैसे पड़ता है?

ठंड के दौरान महिलाओं को प्यास कम लगती है। इस वजह से उनका वाटर इनटेक काफी कम हो जाता है। शरीर में पानी की कमी से पेशाब का उत्पादन कम होता है और इस तरह यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी वजहें

  •     पेशाब रोककर रखने से ब्लैडर में बैक्टीरिया जमा होते हैं
  •     यौन गतिविधि के बाद पेशाब ना करने से बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में आ जाते हैं
  •     प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई के गलत तरीके से बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं, साथ ही तेज सुगंध, केमिकल वाले उत्पाद के इस्तेमाल से भी खतरा बढ़ता है​

बचने का तरीका

  •     पूरे दिन में बार बार पानी पीएं
  •     जब भी पेशाब का प्रेशर लगे, टॉयलेट जरूर जाएं
  •     गीले कपड़े ना पहनें और सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें​

डॉक्टर से सलाह लें

डॉक्टर का कहना है कि इन कारणों से बचकर आप यूरिनरी ट्रैक्ट की हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं। लेकिन अगर किसी महिला को पेशाब में जलन, बार बार पेशाब आना या पेशाब में खून आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

More From Author

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सख्ती, सरपंच पति प्रथा पर 24 राज्यों के अधिकारियों को समन, महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा

यूक्रेन युद्ध में बड़ा मोड़: NATO में शामिल होने से इनकार, जेलेंस्की की दो अहम डिमांड सामने आईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.