अफेयर के शक ने ली जान, बच्चों के सामने पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

हैदराबाद 
हैदराबाद में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को बच्चों के सामने ही आग लगाकर मार डाला। इतना ही नहीं उसने भागने से पहले अपनी बेटी को भी आग में धक्का दे दिया। घटना हैदराबाद के नालाकुंटा इलाके की है। पुलिस ने बताया कि पति को पत्नी पर अफेयर का शक रहता था औऱ इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को आरोपी अपनी पत्नी त्रिवेणी को बच्चों के सामने ही परेशान करने लगा। इसके बाद उसने त्रिवेणी पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। जब बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी आग में धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी वेंकटेश और त्रिवेणी ने लवे मैरिज की थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वेंकटेश को शक था कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। इसके बाद वह अकसर पत्नी को प्रताड़ित करता था। हाल ही में त्रेवेणी भी अपने मायके गई थी। त्रिवेणी के वापस लौटने के बाद फिर झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं वेंकटेश अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों बच्चों को फिलहाल ननिहाल भेज दिया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उनमें अनबन रहने लगी थी। वहीं बीते कुछ दिनों से झगड़ा ज्यादा होने लगा था। इसीलिए त्रिवेणी कुछ दिनों के लिए अपने मायके चली गई थी।

 

More From Author

धर्मांतरण कानून पर कांग्रेस का सवाल: पूर्ण बहुमत के बाद भी BJP नाकाम, अराजक तत्वों को मिल रहा संरक्षण

‘कांग्रेस को हिन्दुओं की चिंता कब से?’ कथा वाचकों के मुद्दे पर पुरंदर मिश्रा ने भूपेश–सिंहदेव को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.