अंबिकापुर: सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने के लिए 12 जनवरी तक पंजीयन अनिवार्य

अंबिकापुर : सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने 12 जनवरी तक करना होगा पंजीयन

अंबिकापुर,

खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया सरगुजा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है, इस हेतुआनलाईन अथवा आफलाईन पंजीयन 12 जनवरी 2026 तक कराया जा सकता है।  प्रतियोगिता तीन चरण में विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति लिंक https://rymc.cg.gov.in/sargujaolympic2025   में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय/जनपद कार्यालय/नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी.  400 मीटर,  दौड,  गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 4×100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबाल, कराते, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल. बास्केटबाल आयोजित होंगे। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाडी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

    विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में पहला आयुवर्ग14 से 17 वर्ष बालक/बालिका एवं दूसरा आयुवर्ग 17 वर्ष से अधिक महिला/पुरुष होंगे। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

More From Author

पुणे महानगरपालिका चुनाव से पहले NDA में दरार गहरी, BJP और शिवसेना में बढ़ी तल्खी

मध्य प्रदेश में बढ़ी बाघों की मौतों की संख्या, 55 बाघों की मौत, मुख्यमंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.