सुबह की गलती पड़ सकती है भारी! चाणक्य नीति में बताए गए ये 7 दृश्य दिन कर देते हैं खराब

आचार्य चाणक्य उन महान व्यक्तित्वों में से एक हैं, जो कई सौ सालों बाद भी अपने ज्ञान से लोगों के जीवन को आसान बनाने का काम कर रहे हैं। आचार्य ने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातों पर खुलकर चर्चा की जो लोगों को सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी नीति में इस बारे में भी जिक्र किया था कि व्यक्ति को सुबह-सुबह उठते ही क्या चीजें देखने से बचना चाहिए। आचार्य की मानें तो अगर आप अपने दिन की शुरुआत इन चीजों को देखने से करते हैं, तो पूरा दिन दिन बर्बाद होना तय है। आइए जानते हैं वो क्या क्या चीजें हैं।

किसी नेगेटिव इंसान को देखना

आचार्य बताते हैं कि अगर आप दिन की शुरुआत ही किसी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति को देखकर करते हैं, तो कहीं ना कहीं आप भी उसी नेगेटिविटी के शिकार होते हैं। जो इंसान सुबह उठते ही नकारात्मक चीजें बोलता हो या उसका रवैया ही कुछ वैसा हो, उससे दूर रहने में ही भलाई है।

सुबह की शुरुआत झगड़ा देखकर करना

अगर आपके दिन की शुरुआत झगड़ा, कलह या किसी तरह की हिंसा देखकर हो रही है, तो पूरा दिन बर्बाद होना तय है। ये सभी भाव मन को अंदर से व्यथित कर देते हैं और एक नेगेटिविटी और अशांति सी मन में भर जाती है। इससे पूरा दिन खराब जाता है।

गंदगी या बिखराव देखना

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर आप सुबह उठते ही घर में गंदगी या इधर-उधर फैली हुई चीजें देखते हैं, तो मन में एक निराशा और नेगेटिविटी सी भर जाती है। ऐसी गंदगी वाली जगहों पर नेगेटिव ऊर्जा अपने आप भी बनी रहती है।

उदासी देखना

अगर आसपास आप किसी तरह की उदासी देखकर दिन की शुरुआत कर रहे हैं, तो जाहिर है इसका असर अपने दिमाग पर भी पड़ता है। जब सुबह ही उदासी भरी हो, तो सारा दिन भी ऐसा ही जाता है।

रोता हुआ बच्चा

चाणक्य नीति के अनुसार सुबह-सुबह रोता हुआ बच्चा देखना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे दिनभर इमोशनल और मेंटल स्ट्रेस झेलना पड़ सकता है।

मरा हुआ जानवर देखना

मरा हुआ जानवर देखकर दिन की शुरुआत करना भी काफी बुरा माना जाता है। इससे मन एक अजीब सी नेगेटिविटी से भर जाता है और साथ ही दिन भर काम बिगड़ते रहते हैं।

क्रोधित या आलसी इंसान देखना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको सुबह सुबह ऐसे व्यक्ति को देखने से बचना चाहिए, जो हमेशा गुस्से में रहता हो। ऐसे लोगों को देखना आपको चिड़चिड़ाहट से भर देता है। वहीं अगर आप किसी अलसी व्यक्ति को देखते हैं, तो आपके अंदर भी आलस ही भर जाता है।

More From Author

रायपुर में साल के आखिरी दिन 69 पुलिस अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइड लाइन दरों पर सौकड़ों आपत्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.