बेडरूम में भगवान की मूर्ति व तराजू और शीशा रखने से आती है घर में नेगेटिविटी

घर का वास्तु हमेशा सही होना चाहिए। वहीं बेडरूम में रखी हुई चीजों का प्लेसमेंट तो जरूर इसके हिसाब से होना चाहिए क्योंकि ऐसा ना करने पर पूरे घर का वास्तु खराब होता है।

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम हैं जो बहुत ही आसान हैं। अगर सलीके से इन नियमों का पालन कर लिया जाए तो घर की एनर्जी पल भर में बदल सकती है। कई बार ऐसा होता होगा ना कि बाहर से घर आने पर अचानक ही भारीपन सा लगने लगता है। या फिर मन करता है कि कहीं बाहर चला जाए। अगर आपको घर की दीवारें काटने को दौड़ती हैं तो कुछ बदलाव करके आप इन चीजों को पूरी तरह से पॉजिटिव कर सकते हैं। शास्त्र के कुछ नियम घर में रखी हुई चीजों के प्लेसमेंट के इर्द-गिर्द भी घूमती है। आज बात करेंगे बेडरूम की। वास्तु शास्त्र के हिसाब से यहां पर कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

बेडरूम में ना रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी भूलकर भगवान की कोई भी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। हालांकि कलात्मक मूर्तियां यहां पर रख सकते हैं। इसके अलावा कभी भी यहां पर अनाज नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो अन्न देवता नाराज होते है और इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी तराजू नहीं रखना चाहिए। ना ही यहां पर कभी किसी चीज को तौलना चाहिए। इन चीजों को बेडरूम में करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे घर का वास्तु कहीं ना कहीं जरूर प्रभावित होता है और नेगेटिविटी आती है।

ध्यान में रखें ये बातें

घर के बेडरूम का वास्तु हर मायने में सही होना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि यहां पर कोई भी शीशा ना लगा हो। अगर आप इसे रखना चाहते हैं तो बेड से दूर ही रखें। बेड पर अगर कोई है तो शीशे में वो ना दिखें। शीशे की प्लेसमेंट ऐसे ही करें। साथ ही बेड के नीचे सामान ना इकट्ठा करें। आम तौर पर लोग बेड के नीचे कोई ना कोई सामान जरूर रख देते हैं जोकि सही नहीं है। साथ ही यहां पर कोई भी भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। वहीं बेडरूम की दीवारें हल्के और वाइब्रेंट कलर के होने चाहिए। नियमित रूप से यहां की सफाई जरूरी है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

More From Author

क्या आपके घर में है वास्तु दोष? इन सरल उपायों से तुरंत पाएं राहत

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में दिए निर्देश- 60 वर्षीय श्रमिक हनुमंत राव का तत्काल बनाएं राशन कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.