गोल्ड खरीदने का प्लान है? 10 जनवरी का ताजा रेट और 22-24 कैरेट के भाव देखें आपके शहर के अनुसार

इंदौर 

मकर संक्रांति और शादियों के सीजन से पहले जनवरी में सोने-चांदी की कीमतों में बार-बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह सोने की कीमतों में ₹1150 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) का उछाल आया है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹11,000 प्रति किग्रा की तेजी देखी गई है। शुक्रवार शाम को 24 कैरेट का भाव ₹1,39,460 और चांदी का भाव ₹2,49,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। अगर आप 10 जनवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव देख लें। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,28,900, 24 कैरेट का भाव ₹1,40,610 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,05,490 चल रहे हैं। चांदी ₹2,60,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

    मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,05,490
    ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,05,390
    ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,05,340
    ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,07,650

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

    ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,28,900
    ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,28,800
    ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,28,750
    ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,29,000

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

    मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,40,610
    ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,40,510
    ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,40,460
    ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,39,650 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

    10 ग्राम: ₹2,600
    100 ग्राम: ₹26,000

    ₹2,60,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
    ​ ₹2,75,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

किन कारणों से बदलते हैं सोने-चांदी के दाम?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार
    डॉलर में उतार-चढ़ाव
    वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव
    केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें
    शेयर बाजार में बदलाव
    भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
    घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क
    जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज
    देश की महंगाई दर
    त्योहार और शादियों का सीजन

सोना खरीदने से पहले जान लें ये प्रमुख बातें

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश भर के लिए सोने-चांदी के मानक भाव जारी करता है। हालांकि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।

    IBJA द्वारा जारी रेट में जीएसटी शामिल नहीं होता, जिसके कारण अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम कीमत अलग-अलग हो सकती है। ​सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें।

    हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।

    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता होती है (इसीलिए इसे 916 गोल्ड कहा जाता है)।

    24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, इसलिए इसके गहने नहीं बनाए जाते हैं।

    22 कैरेट गोल्ड में 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं। अधिकतर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

 

More From Author

गावस्कर का दिलचस्प तोहफा, जेमिमा को दिया ‘बैट-गिटार’, साथ ही गाना भी गाया

कॉस्मो ट्रेड फेयर एक्सपो में मुख्यमंत्री साय बोले- ‘विकसित छत्तीसगढ़ में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.