ईशान किशन बने चौथे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया दम

नई दिल्ली
पाक के खिलाफ ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है।

रविवार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है।

टी-20 विश्व कप के इतिहास सें भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी और भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 2021 के टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन की पारी खेली थी और बाबर आजम के साथ मिलकर भारत को एकतरफा हरा दिया था। इस सूची में एक बार फिर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाए थे।

विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान की सूची में अब भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम जुड़ गया है। वे भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस सूची में पांचवें नंबर पर भारत के वर्तमान कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम है। उन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

टी-20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में बाबर आजम का नाम 6वें नंबर पर है। उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2022 में नाबाद 68 रनों का पारी खेली थी। इस सूची में 7वें और 8वें नंबर पर फिर से विराट कोहली हैं, जिन्होंने क्रमश: 2021 और 2016 विश्व कप में 57 और 55 रन बनाए थे। इस लिस्ट में मिसबा-उल-हक, शान मसूद, इफ्तिकार अहम और रॉबिन उथ्थपा के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रमश: 53, 52, 51 और 50 रनों की पारी खेली थी।

टी20 विश्व कप में INDvsPAK में सर्वोच्च स्कोर:
82* – विराट कोहली, 2022
79* – मोहम्मद रिजवान, 2021
78* – विराट कोहली, 2012
ईशान किशन 77, 2026
75 – गौतम गंभीर, 2007
68* – बाबर आजम, 2022
57 – विराट कोहली, 2021
55* – विराट कोहली, 2016
53 – मिस्बाह-उल-हक, 2007
52* – शान मसूद 2022
51 – इफ्तिखार अहमद, 2022
50 – रॉबिन उथप्पा, 2007

 

More From Author

न दंगा, न कर्फ्यू—बदल चुका है यूपी: सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.