Rang Panchami 2026 Special: रंगों के इस पर्व पर करें ये 7 ज्योतिषीय उपाय, किस्मत देगी साथ और वैवाहिक रिश्ते होंगे मजबूत

नई दिल्ली
होली की तरह भी रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व होली के पांच दिनों बाद मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस पर्व की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी और तब से हर साल इसे चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। ऐसे में इस दिन विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें अबीर-गुलाल चढ़ाया चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए। एक मान्यता यह भी है कि रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं। इसलिए इस दिन आसमान की तरफ रंग उड़ाया जाता है। इसलिए इस पर्व का खास महत्व है।

रंग पंचमी 2026 पर करें ये 7 उपाय
इस साल रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह के कष्ट मिट जाते हैं। विवाह से जुड़ी कोई समस्या हो, विवाह में देरी हो या फिर आर्थिक तंगी है, तो इसके लिए कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से इन समस्याओं का अंत हो जाता है और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। चलिए ऐसे 7 प्रभावशाली उपाय के बारे में जानते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय
– आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आपको रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूरे-विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही पूजा में उन्हें लाल रंग के गुलाल भी अर्पित करें। इसके बाद कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय से आर्थिक संकट खत्म होते हैं और धन की कमी नहीं रह जाती है।

अन्य उपाय
– धन की समस्या से निजात पाने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान एक पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ डालकर उसे अच्छे से बांधकर उसे रख दें। जब पूज खत्म हो जाए, तो उस पोटली को उठाकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है।
– एक और उपाय यह कर सकते हैं कि रंग पंचमी के दिन सफेद रंग की मिठाई या खीर का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं। इससे भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
– इस दिन माता लक्ष्मी को रुई की दो बाती वाले घी का दीपक लगाएं और गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। सफेद मिठाई और सेब चढ़ाएं।

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथस-साथ राधा रानी की पूजा अर्चना होती है। मान्यता है कि जिसपर राधा रानी की कृपा होती है, उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर भी रंग पंचमी पर राधा रानी की कृपा चाहते हैं, तो उनकी पूजा में लाल रंग की चुनरी और लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। साथ ही साथ राधा कृपा कटाक्ष स्त्रोत्र का विशेष रूप से पाठ करना चाहिए। रंग पंचमी पर पूजा के इस उपाय से राधा रानी शीघ्र ही सारे रोग-शोक को दूर करके सुख-सौभाग्य की व​र्षा करती हैं।

सुखद वैवाहिक जीवन से जुड़े उपाय
– अगर पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई है, तो रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और उनका विधि-विधान से पूजन करें। इन्हें गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करें और अपने वैवाहिक जीवन में मधुरता की कामना करें।
– रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष(बड़ का पेड़) की 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु के नाम का जाप करते हुए लाल रंग का धागा वटवृक्ष पर बांध देना चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह संबंधित सभी दिक्कतें दूर होती हैं।

पीले रंग का वस्त्र पहनें
रंग पंचमी के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनें, क्योकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रतीक है और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा करें और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें। इससे जीवन में शुभता और धन-धान्य की वृद्धि होगी।

More From Author

भूल भारी पड़ गई! पूजा सामग्री के साथ नहर में बह गए 2 लाख कैश, बाद में आया ध्यान

जब देश बढ़ रहा है तो सबसे बड़ी आबादी का राज्य उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं हैः मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.