सट्टेबाजों के लिए अलर्ट! IPL शुरू होने से पहले पुलिस का कड़ा संदेश, कार्रवाई तय

रायपुर.

IPL शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की सट्टेबाजों के लिए खास संदेश जारी की है. ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी. दरअसल, हर साल आईपीएल के मैच के दौरान सट्टेबाजी बड़े पैमाने पर होती है. पुलिस हर बार कार्रवाई करती है, लेकिन सट्टेबाजों का नेटवर्क इतना बड़ा है कि कारोबार चलता ही रहता है.

अबकी बार आईपीएल शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट इस पर लगाम कसने के लिए सक्रिय है. इस दिशा में सोशल मीडिया में बाकायदा मैसेज जारी कर सट्टेबाजों को चेतावनी दी है. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने क्रिकेट की भाषा में समझाया है कि बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है. ‘चेज’ करने में माहिर है कानून की टीम. फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील, नहीं माने तो ‘पार्टनरशिप’ नहीं टिकेगी… इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है. सट्टेबाजी छोड़िए, वरना सीधा जेल का रास्ता…

बैंक खातों पर विशेष निगरानी
कमिश्नरेट पुलिस ने सट्टेबाजों की आर्थिक गतिविधियों पर भी कड़ा शिकंजा कस दिया है। खासकर आईपीएल के दौरान खुलने वाले नए बैंक खातों और उनके ट्रांजेक्शन की जांच की जाएगी। प्राइवेट बैंकों के खातों पर विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि इन्हें खोलना आसान होता है।

आईडी और कोड वर्ड के जरिये हो रही सट्टेबाजी
सट्टेबाज अपने एजेंटों को विशेष आईडी और पॉइंट्स देकर सट्टे का खेल चला रहे हैं। एक-एक एजेंट को 50 लाख रुपये तक के पॉइंट और आईडी उपलब्ध कराई गई है। इसमें “लगाना” और “खाना” जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल होता है, जिससे सट्टेबाजी का संचालन किया जाता है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सट्टेबाजी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसओजी, सर्विलांस सेल और एलआईयू के सहयोग से भौतिक और तकनीकी रूप से सट्टेबाजों की निगरानी की जा रही है। सट्टेबाजों की जगह केवल जेल होगी। 

More From Author

राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

आरसीबी बनाम एसआरएच: बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता, क्या बारिश बिगाड़ेगी आईपीएल के पहले मैच का रोमांच?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.