RCB vs SRH: 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 19वां सीजन, लेकिन फीकी रहेगी शुरुआत, जानें बड़ी वजह

IPL 2026 Opening Ceremony

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को है. लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं है,

आईपीएल का 19वां सीजन, लेकिन फीकी रहेगी शुरुआत

IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसका 19वां संस्करण शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है, जो शाम को 7:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले सीजन से उद्घाटन समारोह होता आ रहा है, लेकिन 2019 में इसे रद्द करने का फैसला किया गया था. फिर ये शुरू हो गया था, लेकिन एक बार फिर इसे रद्द कर दिया गया है. लेकिन इस बार वजह अलग है.

2019 में आईपीएल के उद्घाटन समारोह को रद्द करने के पीछे वजह अलग थी. उस साल पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस कारण बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया, जो कोरोना के कारण आगे भी जारी रहा. लेकिन ये वापस आया. पिछले साल कोलकाता में पहला मैच हुआ था, जिससे पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था. शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पटानी, कारन औजला ने इसमें चार चांद लगाए.
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से बताया गया है कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस साल आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा, हालांकि उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल भव्य क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है.
क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी?

सीजन 19 का पहला मैच RCB और सरह के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस स्टेडियम में आईपीएल के मैच होंगे या नहीं, कुछ दिनों पहले तक ये भी स्पष्ट नहीं था क्योंकि इसमें खेलने पर प्रतिबंध लगा था. पिछले साल आईपीएल खत्म होने के बाद यहां एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.

दरअसल RCB ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. आरसीबी ने फैसला किया कि अगले ही दिन वह अपने होम ग्राउंड (M Chinnaswamy) पर जश्न मनाएंगे, जिसमें पूरी टीम शामिल होगी. जल्दबाजी में लिए गए इस फैसले से पहले मैनेजमेंट ने कोई खास तैयारी नहीं की, जबकि फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर पहुंच गए. टिकट भी फ्री थी, इस वजह से भीड़ और ज्यादा हो गई और सभी अंदर घुसना चाहते थे. स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी.

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द 4 जून को हुई उस घटना को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है. ये मृतकों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है.

बीसीसीआई ने IPL 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. 28 मार्च से शुरू लीग स्टेज 24 मार्च तक चलेगा, जिसमें 12 वेन्यू पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे.

More From Author

प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, रवि मित्तल की PMO में नियुक्ति

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.