सुभाषिनी बालासुब्रमण्यन की मौत से 2 दिन पहले की आखिरी पोस्ट, पति संग झगड़े की खबरें

मुंबई 

पॉपुलर तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यन अब इस दुनिया में नहीं हैं. 36 साल की टैलेंटेड एक्ट्रेस ने चेन्नई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया. सुभाषिनी अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. उनकी अचानक हुई मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. उनकी मौत से परिवार और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। 

सुभाषिनी की आखिरी पोस्ट वायरल
हर किसी के दिल में यही सवाल है कि सुभाषिनी ने क्यों मौत को गले लगाया. रिपोर्ट्स में ये भी दावे किए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं. पति संग झगड़ा होने के बाद वो तनाव में थीं. ऐसे में एक्ट्रेस की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है, क्योंकि अपनी आखिरी पोस्ट में सुभाषिनी काफी खुश नजर आ रही हैं. उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि वो डिप्रेशन में थीं। 

निधन से सिर्फ दो दिन पहले 4 अप्रैल को ही सुभाषिनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना एक फन वीडियो शेयर किया था. वो जंगल में हंसते-चहकते हुए वॉक करती हुई दिखाई दी थीं. वो काफी खुश लग रही थीं. ऐसे में फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो किसी दर्द में थीं और उन्होंने अपनी जान दे दी है। 

फैंस का टूटा दिल
सुभाषिनी का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. फैंस उन्हें देखकर इमोशनल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- जिंदगी बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल है. वो कितनी खुश नजर आ रही थीं. कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में दुख जता रहे हैं तो कई शॉक्ड हैं। 

श्रीलंका छोड़ चेन्नई में बसी थीं
सुभाषिनी की बात करें तो वो सन टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कायल' में अपने रोल के लिए जानी जाती थीं. 6 अप्रैल 2026 को वो चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गईं. पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट्स में सुभाषिनी की मौत का कारण आत्महत्या बताया गया. बताया जा रहा है कि पति संग वीडियो कॉल पर उनकी बहस हुई थी, जिससे वो परेशान थीं. हालांकि, एक्ट्रेस की मौत के पीछे के सही कारणों की पुलिस अभी भी जांच कर रही है।  

सुभाषिनी श्रीलंका की रहने वाली थीं. मगर सालों पहले ही वो श्रीलंका से आकर चेन्नई में बस गई थीं. वो तमिल इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रही थीं. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. मगर अफसोस बेहद कम उम्र में वो इस दुनिया से हमेशा के लिए रुख्सत हो गईं। 

More From Author

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट: भारत सरकार की चेतावनी—48 घंटे बेहद अहम, हेल्पलाइन नंबर जारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.