KKR बनाम LSG पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़े, जानें आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता

आईपीएल के 19वें सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants) के बीच कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम (Eden Gardens Cricket Stadium Kolkata) में 9 अप्रैल 2026 दिन गुरूवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अपने पहले तीन में से दो मुकाबले हारकर (एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा) उतरने वाली है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले दो में से एक मुकाबला हारकर और एक मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। इस मुकाबले में कोलकाता की कप्तानी जहां एक बार फिर आजिंक्य (Ajinkya Rahane) करेंगे। वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करते नजर आएंगे।

आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है। जहां कोलकाता की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने शुरुआती तीन में से दो मुकाबले हारे हैं और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में कोलकाता नाईट राइडर्स इस मैच को जीतकर चाहेगी कि इस सीजन में वह पहली जीत दर्ज करके अंक तालिका में थोड़ा आगे बढ़े। वहीं लखनऊ की टीम चाहेगी कि पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी वह अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे।

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट
आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस स्टेडियम पर टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन रहा है। ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई गई है। यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। हालांकि, खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिलती है। इसके बाद पिच पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। अगर एक बार बल्लेबाज की निगाह यहां जम गई तो वह बड़ी आसानी से लंबे-लंबे शॉट्स लगा सकते हैं।

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड-टू-हेड के आंकड़े
कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 4 बार बाजी लखनऊ की टीम ने मारी है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मैच अपने नाम किये हैं। IPL 2025 में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ था। जिसमें LSG ने केकेआर को 4 रन हराकर मैच अपने नाम किया था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच KKR ने जीते थे।

आज के मुकाबले में कोलकाता और लखनऊ के किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें?
आईपीएल 2026 में जब आज तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। कोलकाता को अपने कप्तान आजिंक्य रहाणे से एक अदद ओपनिंग पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा उप-कप्तान रिंकू सिंह, फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में बात करें तो केकेआर को सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी से उम्मीद रहेगी। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम को कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। उनके अलावा आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 में टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads)- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम (Lucknow Super Giants Full Squads)- ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

More From Author

केंद्र सरकार की उर्वरक सब्सिडी पहल: अन्नदाताओं को मिलेगी 41 हजार करोड़ की मदद

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उम्मीद की नई किरण: पक्के घर से सम्मानजनक जीवन की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.