केले के छिलके से बनाएं हेयर मास्क, बालों की ग्रोथ और शाइन बढ़ाने का आसान तरीका

केला खाने के कई फायदे हम सभी जानते हैं और इसे खाने के बाद छिलका डस्टबिन में डाल देते हैं। जैसे केला सेहत के लिए अच्छा होता है, वैसे ही इसका छिलका बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। महंगे तेल, शैंपू से लेकर घरेलू हेयर मास्क तक सब लगाकर देख लेते हैं लेकिन ग्रोथ नहीं बढ़ती। केले के छिलके वाला तरीका आप एक बार आजमाकर देखिए। केले के छिलके में पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल ऑयल होते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें मुलायम, घना, लंबा और चमकदार बनाते हैं। इसका हेयर मास्क लगाने से आपके बाल तो बढ़ेंगे ही साथ में खोई हुई चमक भी लौटेगी। तो चलिए बताते हैं केले के छिलके से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

केले के छिलका का पाउडर
इंस्टाग्राम की ब्यूटी डिजिटल क्रिएटर जो ओबरॉय ने बनाना पील हेयर मास्क बनाने का तरीका शेयर किया है। उनका कहना है कि आप इसे आसानी से बनाकर लगाएं और फिर बालों की बढ़ती हुई लंबाई देखें। तो अब आपको करना क्या है- सबसे पहले केले के कुछ छिलके लेने हैं। अब इन्हें ओवन या माइक्रोवेव में 210 डिग्री में 20 मिनट तक रखना है। जब इसे निकालेंगे तो ये बिल्कुल सूखकर हाथों से क्रश होने लगेंगे। अब इसे मिक्सी में ग्राइंड करके पाउडर बनाना है। इस पाउडर को छन्नी से छा लें, जिससे बड़ा कूड़ा निकल जाए।

2 चीजों को मिलाएं
इस पाउडर को कटोरी में रखें और इसमें 1 कटोरी दही मिलाएं और 1-2 चम्मच शहद। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। बस आपका बनाना हेयर मास्क रेडी हो गया।

कैसे लगाएं
बालों को हल्का सा गीला कर लें और फिर इस हेयर मास्क को अप्लाई करें। ऊपर से नीचे तक बालों में इसे लेप की तरह लगाएं और हेयर कैप लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें। आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा। इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1 बार ही लगाएं।

फायदे क्या हैं-
बनाना पील हेयर मास्क लगाने के कई फायदे हैं, जो आपको जरूर जानने चाहिए। इससे ना सिर्फ बाल लंबे होंगे बल्कि मजबूत भी होंगे। यहां कुछ फायदे पढ़ें-

-हेयर मास्क को लगाने से बाल होंगे शाइनी और सिल्की। दही बॉलों को नमी देगा।

-ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल कम करने में मदद करता है।

-ये स्कैल्प को साफ करता है और खुजली कम करता है।

-बनाना पील हेयर मास्क ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ सपोर्ट होती है।

More From Author

कानून पर हमला! तस्करों और भीड़ की हिंसा में पुलिस टीम जख्मी, 10 गिरफ्तार

UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव संभव, 10 हजार से ऊपर ट्रांजैक्शन में लग सकती है 1 घंटे की देरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.