अजवाइन की हेल्दी रोटी बनाने का आसान तरीका, स्वाद और सेहत दोनों का फायदा

 भारतीय किचन में मौजूद कई मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. अजवाइन भी उन्हीं में से एक है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करती है. आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सब्जी या पराठों में करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन की रोटी भी बनाई जा सकती है.

अगर आप रोज की रोटी से कुछ अलग हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो अजवाइन की रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको अजवाइन की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

अजवाइन की रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
पानी आटा गूंथने के लिए
नमक स्वादानुसार

अजवाइन की रोटी बनाते कैसे हैं?
    अजवाइन की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. अब इसमें अजवाइन डालकर हाथों से हल्का मसल लें, ताकि इसका स्वाद अच्छे से आटे में मिल जाए.
    इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
    अब आटे में नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को ढककर लगभग 15 मिनट के लिए रख दें.
    इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेलन की मदद से गोल रोटी बेलें. ध्यान रखें कि रोटी न ज्यादा मोटी हो और न ही बहुत पतली.
    अब तवा गर्म करें और उस पर बेली हुई रोटी डालें. रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. चाहें तो इसमें हल्का घी या तेल भी लगा सकते हैं.
    जब रोटी अच्छे से पक जाए तो इसे तवे से उतारकर प्लेट में रख लें. इसी तरह बाकी आटे से भी रोटियां तैयार कर लें.
    गरमा-गरम अजवाइन की रोटी को आप दही, सब्जी या चटनी के साथ परोस सकते हैं.

 

More From Author

रेलवे का बड़ा ऐलान: महाराष्ट्र-बंगाल रूट पर 11 स्पेशल ट्रेनें, लाखों यात्रियों को फायदा

मुरादाबाद और संभल के दूल्हों में टकराव, दुल्हन की पसंद से सुलझा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.