मप्र कांग्रेस कार्यालय में बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती संपन्न

भोपाल. 
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय में अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न परम पूज्य डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

भाजपा केवल दिखावा करती है, हकीकत में संविधान विरोधी है: प्रदीप अहिरवार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि बाबासाहेब ने हमें "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का जो मूलमंत्र दिया था, आज उस पर पहरा देने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। आज भाजपा के नेता जो बाबासाहेब का नाम ले रहे हैं, वह केवल एक राजनीतिक पाखंड और झूठा दिखावा है।

ग्वालियर मूर्ति विवाद और दलितों का अपमान
प्रदीप अहिरवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के संरक्षण में ही बाबासाहेब की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बाबासाहेब की प्रतिमा लगने नहीं दी जा रही है, जिसके पीछे मनुवादी विचारधारा वाले लोगों और भाजपा से जुड़े व्यक्तियों का हाथ है। यह सीधे तौर पर बाबासाहेब का अपमान है।

दलित बजट में भ्रष्टाचार का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में दलितों के उत्थान के लिए कागजों पर तो भारी-भरकम बजट आवंटित किया जाता है, लेकिन हकीकत में दलितों के लिए इनके मन में खोट है। वह पैसा दलित समाज के विकास पर खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और भाजपा नेताओं की जेबों में जा रहा है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) विनय मालवीय, शहर अध्यक्ष नीरज चंडाले और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, कन्हैया मोरे ,शुभम इंद्रासे ,आकाश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब को नमन किया। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब के संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

More From Author

तमिलनाडु में BJP का चुनावी वादा: बिना ब्याज 50 लाख का लोन और हर साल 3 सिलेंडर फ्री

लखनऊ–कानपुर टेरर मॉड्यूल मामले में मिन्हाज समेत तीन को आजीवन कारावास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.