राज्यपाल पटेल ने जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया

भोपाल. 
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को लोक भवन में देश की 16वीं जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया में शामिल हुए। उन्होंने स्व-गणना पोर्टल पर ऑनलाईन स्व-गणना संबंधी जानकारियाँ दर्ज की। राज्यपाल को बताया गया कि जनगणना का कार्य प्रदेश में दो चरणों में किया जा रहा है। इस कार्य में प्रदेश के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। देश में पहली बार केन्द्र सरकार ने नागरिकों को जनगणना की प्रक्रिया में सह भागिता का अवसर प्रदान करने के लिए स्व-गणना की अभिनव पहल की है। नागरिकों की सहभागिता से जनगणना की जानकारियों की पारदर्शिता बढ़ेगी। 

जानकारियों में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना समाप्त हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 की अवधि में एवं द्वितीय चरण- जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित होगा।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा एवं जनगणना संचालनालय मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

अक्षय कुमार की वॉर फिल्म ‘गोरखा’ बंद, फैंस की उम्मीदों को झटका

योगी सरकार ने चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट मॉडल किया लागू, अब कक्षा स्तर पर दिखेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.