बिहार के नए CM सम्राट चौधरी को साय का संदेश: जनकल्याण और सुशासन की जताई उम्मीद

रायपुर.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच दूरभाष पर हुई इस बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से राज्य में तेजी से प्रगति सुनिश्चित होगी। सीएम साय ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। सीएम साय ने कहा कि, सम्राट चौधरी का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास को नई दिशा और गति देगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि, बिहार सरकार जनता के कल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से आगे बढ़ेगी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री साय ने यह भी उल्लेख किया कि, यह नेतृत्व ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि, केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास की गति और तेज होगी। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने बीते बुधवार ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। उनके नेतृत्व में राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

More From Author

सीएम योगी ने किया पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण

शनि की चाल बदलेगी भाग्य, मेष समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.