शाहरुख खान कैसे हैं असल जिंदगी में? एक्स सिक्योरिटी ने खोले राज

शाहरुख खान के साथ साये की तरह रहने वाले उनके एक्स सिक्योरिटी यासीन खान ने हाल ही में सुपरस्टार की जिंदगी के उन पन्नों को पलटा है, जिन्हें दुनिया कम ही जानती है. यासीन के लिए शाहरुख के साथ बिताया गया एक दशक केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक ऐसा सफर था जिसने उनकी पूरी दुनिया बदल दी. एक समय था जब उन्होंने कभी हवाई जहाज तक नहीं देखा था, और फिर एक दौर ऐसा आया जब किंग खान के साथ रहते हुए उनके आठ पासपोर्ट स्टैम्प से भर गए.

हिंदी रश के साथ बातचीत में यासीन ने बताया कि शाहरुख खान के साथ जुड़ने के बाद उनकी लाइफ स्टाइल पूरी तरह बदल गई थी. उन्होंने वो ऐश-ओ-आराम देखा जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. यासीन कहते हैं, 'मेरी जिंदगी वैसी ही हो गई थी जैसी शाहरुख सर की थी. शाहरुख के साथ प्राइवेट जेट्स में दुनिया के कोने-कोने की यात्रा की और दुनिया के सबसे महंगे फाइव-स्टार होटलों में समय बिताया. मेरे पास आठ पासपोर्ट थे जो पूरी तरह से स्टैम्प से भरे हुए थे. यह मेरे लिए किसी सपने जैसा था, क्योंकि शाहरुख से मिलने से पहले उन्होंने कभी करीब से हवाई जहाज भी नहीं देखा था.'

शाहरुख जिम्मेदार पिता- यासीन
2001 से 2011 तक शाहरुख के साथ साये की तरह रहने वाले यासीन ने सुपरस्टार के एक ऐसे रूप को देखा जो कैमरों की चकाचौंध से दूर था. यासीन के मुताबिक, शाहरुख अपनी व्यस्तता के बावजूद एक बेहद जिम्मेदार पिता हैं. वह अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल में शामिल रहते थे. चाहे वह बच्चों के स्पोर्ट्स इवेंट्स हों या उन्हें स्कूल छोड़ने जाना, शाहरुख थकान की परवाह किए बिना हमेशा मौजूद रहते. ताज्जुब की बात तो यह है कि जब वह विदेश में शूटिंग कर रहे होते थे, तब भी वह खुद पढ़ाई करते थे ताकि ऑनलाइन अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करा सकें.

आर्यन को लेकर क्या बताया?
शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी हेक्टिक है, वह अपने परिवार के लिए उतने ही समर्पित रहे हैं. यासीन याद करते हैं कि शाहरुख हर साल लंदन में परिवार के साथ दो महीने का लंबा ब्रेक लेते थे. वहां वह किसी आम इंसान की तरह हाइड पार्क में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते थे. यासीन बताते हैं कि उन्होंने 10 सालों में एक बार भी शाहरुख को गौरी खान से यह कहते नहीं सुना कि वह थक गए हैं या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं आ सकते. परिवार के प्रति उनका यह जज्बा वाकई काबिले तारीफ रहा है.

यासीन ने आर्यन और सुहाना को बचपन से बड़े होते देखा है. आर्यन खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही बहुत तमीजदार और शालीन रहे हैं. यासीन ने कहा, 'आर्यन बड़ों का बहुत सम्मान करते हैं और यह सब उन्हें शाहरुख सर से मिले संस्कारों की वजह से है. सुपरस्टार ने अपने बच्चों को जमीन से जुड़े रहने की जो सीख दी, वह उनके व्यवहार में साफ झलकती है.'

खुद की कंपनी खोल ली
2011 में यासीन ने निजी कारणों से शाहरुख का साथ छोड़ा, लेकिन उनके रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आई. शाहरुख ने न केवल उनके फैसले का सम्मान किया, बल्कि यह भी कहा कि उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं. इसके बाद 2015 में यासीन ने अपनी खुद की सुरक्षा कंपनी 'YK PROSEC' शुरू की. आज उनकी कंपनी बॉलीवुड और देश के बड़े घरानों की पहली पसंद है. उन्होंने विराट-अनुष्का और प्रियंका-निक जैसे बड़े सितारों की शादियों से लेकर अंबानी परिवार के बड़े आयोजनों तक की सुरक्षा का जिम्मा संभाला है.

More From Author

पीएसजी ने लिवरपूल को 4-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया

वनीला, मैंगो और चॉकलेट आइसक्रीम घर पर बनाने का आसान तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.