पंजाब किंग्स का अजेय अभियान जारी, लखनऊ पर 54 रन से शानदार जीत – रिकॉर्ड्स की हुई बारिश

नईदिल्ली 

आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब ने प्रियांश आर्य और कॉनली के तूफानी फिफ्टी के दम पर 254 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। 

चेज नहीं कर सकी लखनऊ की टीम
255 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ को शुरुआत ठीक ठाक मिली थी. मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने 61 रन जोड़ लिए थे. लेकिन फिर छठे ओवर में आयुष अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऋषभ पंत ने मार्श के साथ अच्छी पारी खेली. लेकिन मार्श 40 और पंत 23 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए. इनका विकेट गिरते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई। 

आखिरी ओवरों में एडम मार्करम और मुकुल चौधरी ने कोशिश जरूर की . लेकिन पंजाब की टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही 6 मैचों में पंजाब के पास 11 अंक हो गए हैं. वहीं, लखनऊ की टीम 6 मैच में केवल 4 अंक ही बंटोर सकी है। 

प्रियांश आर्य-कॉनली के तूफान से कई रिकॉर्ड ध्वस्त

पंजाब और लखनऊ के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में खूब चौके-छक्के देखने को मिले. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की. उनकी खतरनाक बैटिंग देखकर हर कोई सन्न रह गया. जिसकी बदौलत पंजाब ने इस मैच में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

पंजाब की शुरुआत खराब रही थी, जब प्रभसिमरन सिंह गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद प्रियांश और कॉनली ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी की और महज 80 गेंदों में 182 रन जोड़ दिए. प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन बनाए और शतक से चूक गए, जबकि कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए। 

बन गया ये रिकॉर्ड
यह साझेदारी पंजाब किंग्स के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे आगे सिर्फ शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट (206 रन, 2011) और मयंक अग्रवाल और केएल राहुल (183 रन) की जोड़ियां हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने लखनऊ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. साझेदारी का रन रेट 13.65 रहा, जो PBKS के लिए 100+ रन की साझेदारियों में चौथा सबसे तेज है। 

मैच का सबसे महंगा ओवर 12वां रहा, जब Aiden Markram के ओवर में 32 रन बने. इस ओवर में कोनोली और प्रियांश दोनों ने दो-दो छक्के लगाए. यह Lucknow Super Giants के किसी भी गेंदबाज़ का सबसे महंगा ओवर बन गया, जिसने Ravi Bishnoi के 2022 एलिमिनेटर में दिए गए 27 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 

पंजाब की यह विस्फोटक बल्लेबाज़ी एक बार फिर दिखाती है कि टीम इस सीजन खिताब की प्रबल दावेदार क्यों मानी जा रही है। 

प्रियांश ने मारे 9 छक्के
इस मुकाबले में प्रियांश ने 37 गेंदों में 93 रन जड़े. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. वहीं, कूपर कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। 

ऐसे रही पंजाब की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और पहले ही ओवर में शमी ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटक लिया. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तूफान मचा दिया. दोनों ने चंडीगढ़ में छक्के-चौकों की बारिश की. दोनों के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन ये खतरनाक साझेदारी तोड़ी प्रिंस यादव ने जिन्होंने कॉनली का विकेट झटका. लेकिन दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी हुई. कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और 7 छक्के लगाए। 

इसके बाद प्रियांश आर्य भी अगले ही ओवर में चलते बने. लेकिन प्रियांश ने 37 गेंद में 93 रन ठोके. अपनी पारी में प्रियांश ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. इसके बाद नेहाल वढेरा ने 13 और शशांक सिंह ने 17 रन बनाए, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। 

 

More From Author

रायपुर: बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

रायपुर: ग्राम माकड़ी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.