नई BMW F 450 GS भारत में 23 अप्रैल को होगी लॉन्च, कंपनी ने खोली प्री-बुकिंग

मुंबई 

 प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad भारतीय बाजार में अपनी नई BMW F 450 GS एडवेंचर मोटरसाइकिल को 23 अप्रैल को आधिकारिक पर लॉन्च करने वाली है. लेकिन इससे पहले कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यह मिडिलवेट एडवेंचर मोटरसाइकिल, TVS Motor Company द्वारा BMW Motorrad के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के तहत स्थानीय रूप से निर्मित की जाएगी.

BMW-TVS साझेदारी के तहत स्थानीय रूप से निर्मित
दोनों कंपनियों के सहयोग से पहले ही BMW G 310 R और BMW G 310 RR जैसे मॉडल तैयार किए जा चुके हैं, और इसके साथ ही इनके TVS समकक्ष — TVS Apache RR 310 और TVS Apache RTR 310 — भी आए हैं.

भारत में BMW G 310 GS को रिप्लेस करेगी नई F 450 GS
नई BMW F 450 GS, भारत की लाइनअप में BMW G 310 GS की जगह लेगी. बाजार में लॉन्च होने के बाद, संभावना जताई जा रही है कि यह देश में बिकने वाली सबसे किफ़ायती BMW Motorrad एडवेंचर मोटरसाइकिल बन जाएगी. यह मॉडल पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बेचा जा रहा है.

BMW F 450 GS का इंजन
इस मोटरसाइकिल में मिलने वाले इंजन की बात करें तो नई BMW F 450 GS में 420 cc का वॉटर-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 8,750 rpm पर 48 hp की पावर और 6,750 rpm पर 32 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन में 13.0:1 का हाई कम्प्रेशन रेश्यो मिलता है, और यह थ्रॉटल-बाय-वायर के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन का इस्तेमाल करता है.

इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल को BMW Motorrad DTC के ज़रिए मैनेज किया जाता है. यह मोटरसाइकिल एक स्टील ट्यूब फ्रेम पर बनाई गई है, जिसमें इंजन एक 'स्ट्रेस्ड मेंबर' (stressed member) के तौर पर काम करता है.

BMW F 450 GS का हार्डवेयर
बाइक में मिलने वाले सस्पेंशन की बात करें तो इसमें आगे की तरफ 43 mm के अपसाइड-डाउन फोर्क लगाए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ एडजस्टेबल कम्प्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग वाले मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक में आगे की तरफ 19-इंच के व्हील्स और पीछे की तरफ 17-​​इंच के क्रॉस-स्पोक व्हील्स लगाए गए हैं.

बाइक में ब्रेकिंग का काम 310 mm की फ्रंट डिस्क से लिया जाता है, जिसमें Brembo का चार-पिस्टन वाला कैलिपर लगाया गया है, और इसके साथ ही इसमें 240 mm की रियर डिस्क भी मिलती है, इन दोनों को BMW Motorrad ABS Pro का सपोर्ट मिलता है. इसके डाइमेंशन की बात करें तो, BMW F450 GS की सीट की ऊंचाई 33.3 इंच और व्हीलबेस 57.7 इंच है. इसमें 13.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, और इसका वज़न 178 kg होने वाला है.

More From Author

मिडिल ईस्ट संकट बेअसर, भारतीय जेनेरिक दवाओं की विदेशों में बढ़ी डिमांड

कांग्रेस के कई जिला अध्यक्षों की बढ़ी मुश्किलें, दिग्गज नेताओं की कुर्सी पर मंडराया खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.